न्यूज़भारतहेडलाइंस

स्वाति मालीवाल ने लिखा INDIA ब्लॉक के नेताओं को लेटर, विपक्षी गठबंधन से मांगी ये मदद

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर अपने साथ हुई मारपीट मामले में स्वाति मालीवाल ने राहुल गांधी और शरद पवार को चिट्‌ठी लिखकर मदद की गुहार लगाई है। मालीवाल ने विपक्षी INDIA ब्लॉक के बाकी नेताओं को भी चिट्‌ठी लिखकर मिलने का समय मांगा है।
स्वाति ने मंगलवार 18 जून को सोशल मीडिया पर राहुल और पवार को लिखा लेटर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- मैंने पिछले 18 सालों से जमीन पे काम किया है। 9 सालों में दिल्ली महिला आयोग में 1.7 लाख केस में सुनवाई की। मैंने बिना किसी से डरे और किसी के आगे झुके महिला आयोग को एक ऊंचे मुकाम पे खड़ा किया।

हालांकि, बहुत दुख की बात है कि पहले मुझे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर उनके PA विभव कुमार द्वारा बुरी तरह पीटा गया। फिर मेरा चरित्र हनन किया गया। आज मैंने INDIA गठबंधन के सभी बड़े नेताओं को पत्र लिखा है। मैंने सबसे मिलने का समय मांगा है।
स्वाति मालीवाल ने 18 जून की दोपहर 12:14 बजे सोशल मीडिया पर INDIA ब्लॉक के नेताओं को लिखा अपना लेटर शेयर किया।

मालीवाल बोलीं
स्वाति मालीवाल ने दो पेज के लेटर में लिखा- 13 मई 2024 को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर उनके पीए ने उन मुझ पर हमला किया। इस दर्दनाक घटना के बाद मैंने शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, अफसोस की बात है कि समर्थन पाने के बजाय मेरे ही चरित्र पर हमला हुआ।
मेरी पार्टी के नेताओं और वॉलंटियर्स ने मुझे शर्मसार किया। मेरी रेपुटेशन, कैरेक्टर और विश्वसनीयता को कमजोर करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया गया। मेरे खिलाफ फैलाए गए झूठ के कारण मुझे कई बार रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

18 मई को दिल्ली पुलिस ने आरोपी बिभव को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया था। ये तस्वीर मजिस्ट्रेट कोर्ट में उनकी पेशी के दौरान की है।

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने 16 मई को FIR दर्ज की थी। स्वाति ​​​​​​ने दावा किया था कि बिभव कुमार ने उन्हें 7-8 थप्पड़ मारे। पेट और प्राइवेट पार्ट पर लात मारी। इससे उनके शर्ट के बटन टूट गए।
मालीवाल के मुताबिक, उनके कपड़े खुल गए थे, लेकिन बिभव ने मारना नहीं छोड़ा। बिभव ने उनका सिर भी टेबल पर पटक दिया। केजरीवाल घर पर थे, लेकिन फिर भी कोई मदद के लिए नहीं आया।

22 जून तक ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं बिभव
पुलिस ने ​बिभव कुमार के खिलाफ महिला को निर्वस्त्र करने और गैर इरादतन हत्या के प्रयास के इरादे से आपराधिक धमकी, हमला या आपराधिक बल से संबंधित मामले में केस दर्ज किया था। बिभव को 18 मई को सीएम आवास से अरेस्ट किया गया। फिलहाल वो 22 जून तक ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं।

बिभव बोले
बिभव ने 17 मई को ईमेल के जरिये दिल्ली पुलिस को शिकायत भेजी थी। क्रॉस-कंप्लेन में उन्होंने मालीवाल पर सीएम हाउस में जबरन घर में घुसने, मुख्यमंत्री सिक्योरिटी के साथ बदसलूकी करने और सीएम सिक्योरिटी को खतरा पैदा करना जैसे आरोप लगाए।

स्वाति मालीवाल केस में INDIA ब्लॉक के नेताओं के बयान…
अरविंद केजरीवाल (दिल्ली CM): केजरीवाल ने 22 मई को न्यूज एजेंसी PTI से कहा था कि यह घटना मेरे सामने नहीं हुई थी। मामले के दो पहलू हैं। पुलिस को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और न्याय होना चाहिए।
संजय सिंह (AAP सांसद): संजय सिंह ने 14 मई को मीडिया से कहा- स्वाति मालीवाल सीएम आवास पर ड्रॉइंग रूम में केजरीवाल का इंतजार कर रही थीं। इस बीच पीए बिभव वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्रता और बदतमीजी की। दिल्ली के सीएम ने घटना को संज्ञान में लिया है। स्वाति मालीवाल ने देश और समाज के लिए बहुत काम किया है। हम उनके साथ हैं।

प्रियंका गांधी (कांग्रेस महासचिव): प्रियंका गांधी ने 16 मई को न्यूज एजेंसी ANI से कहा- अगर कहीं भी किसी महिला के साथ कोई अत्याचार होता है, तो हम उस महिला के साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी रही हूं, चाहे वे किसी भी पार्टी से हों। दूसरी बात, AAP मामले को लेकर आपस में चर्चा करेगी और निर्णय लेगी।
अखिलेश यादव (सपा प्रमुख): सपा प्रमुख ने 16 मई को लखनऊ में केजरीवाल और AAP नेता संजय सिंह के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ऐसे कई मुद्दे हैं जो इससे भी अधिक महत्वपूर्ण हैं। हमें उन पर बात करनी चाहिए।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 770

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *