न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

कभी पैर तुड़वाती, कभी सिर पर पट्टी बंधवाती.. अमित शाह का ममता बनर्जी पर तंज, विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप

उमाकांत त्रिपाठी।गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया। शाह ने कहा, ‘इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है।’

उन्होंने कहा,कि- ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं।मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी। उधर, TMC ने भी भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया।

5 चुनावी राज्यों से जुड़े बड़े अपडेट्स

तमिलनाडु में DMK ने पार्टी कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की। इसके पहले पार्टी ने सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग फाइलन की।

ममता बनर्जी ने रानीगंज में रैली में कहा कि बंगाल को बर्बाद करने की कोशिश में भाजपा देश में सत्ता खो देगी।

असम के असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर सिर्फ एक समुदाय की पार्टी होने का आरोप लगाया। हिमंता ने कहा कि लगभग 99 प्रतिशत हिंदू कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं।

बंगाल के नादिया जिले में चुनाव ड्यूटी ट्रेनिंग में प्रोजेक्टर पर CM ममता से जुड़ा सरकारी विज्ञापन दिखाया गया। कुछ पोलिंग अधिकारियों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

 

TMC ने भाजपा के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया
शाह के ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के कुछ घंटों बाद TMC ने आरोपपत्र जारी किया। इसमें भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। TMC की महुआ मोइत्रा ने मणिपुर में जातीय हिंसा पर अमित शाह से जवाब मांगा और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में पिछले तीन वर्षों से खून बहा रहा है। भाजपा बंगाल में अपने नफरत भरे असम-शैली के नजरबंदी शिविर मॉडल को लाने के लिए बंगाली और बांग्लादेशियों के बीच की लाइन को धुंधला करना चाहती है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *