न्यूज़भारतहेडलाइंस

TDP अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, प्रधानमंत्री नरेंद्र की तारीफ में पढ़े जमकर कसीदे

उमाकांत त्रिपाठी।बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बनाने के लिए आज बैठक हो रही है। इस बैठक में एनडीए के सभी नव-निर्वाचित सांसद शामिल हुए हैं। बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने एनडीए के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव पेश किया।

नरेंद्र मोदी और चंद्रबाबू नायडू बोले
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जनता का जनादेश आ चुका है और इस बार NDA को 293 सीटें मिली हैं। BJP खुद के दम पर बहुमत नहीं हासिल कर पाई थी इसलिए अब उसे अन्य सहयोगी दलों के साथ सामंजस्य के साथ चलना पड़ रहा है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बनाने के लिए आज बैठक हो रही है। इस बैठक में एनडीए के सभी नव-निर्वाचित सांसद शामिल हुए हैं। बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने एनडीए के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव पेश किया। जिसका समर्थन अन्य सहयोगी दलों ने भी किया है।

चंद्रबाबू नायडू ने की मोदी की तारीफ
इस दौरान तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने पीएम की तारीफों की पुल बांध दी। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा। 3 महीने से मोदी ने जरा भी आराम नहीं किया। नायडू ने आगे कहा कि भारत को शक्तिशाली बनाना भारत की सबसे बड़ी कामयाबी है। हम सभी को बधाई देते हैं, हमने शानदार बहुमत हासिल किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया। दिन-रात उन्होंने प्रचार किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ खत्म किया। आंध्र प्रदेश में हमने 3 जनसभाएं और 1 बड़ी रैली की और इसने आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया।

मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा
चंद्रबाबू नायडू ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। उनके नेतृत्व में भारत एक ग्लोबल पावर बनकर उभरा है। नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास, विकसित भारत और एनडीए की सामूहिक सोच के साथ हम भारत को गरीबी मुक्त देश बना सकते हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *