न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

रूबीना दिलैक की फोटोज ने जीता फैंस का दिल, साड़ी में दिखाए जलवे, कातिला मुस्कान के साथ ये तस्वीरें देखी क्या.?

खबर इंडिया की।रूबीना दिलैक के नए फोटोशूट की तस्वीरें आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लेटेस्ट फोटोशूट में रूबीना ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं.

अपने देसी अंदाज को बेहतरीन बनाने के लिए उन्होंने बालों को खुला रखा है और कानों में हैवी ईयरिंग्स पहने हुए हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छुपता.’

इस लेटेस्ट फोटोशूट पर एक्ट्रेस निशा रावल ने कमेंट किया- ‘हमेशा प्यार बांटती रहो.’

एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह ने कमेंट में लव इमोजी शेयर किया. वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘अनारकली.’

आपको बता दें कि- रुबीना दिलैक ने ‘मिस शिमला’ समेत कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. एक्ट्रेस बनने से पहले वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं. इसके लिए वह चंडीगढ़ में तैयारी भी कर रही थीं. इस दौरान अपनी एक फ्रेंड के कहने पर उन्होंने ‘छोटी बहू’ सीरियल के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गईं.

यहां से उन्होंने एक्टिंग में जाने का फैसला किया और सीरियल में राधिका का रोल निभाया.इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह ‘सास बिना ससुराल’, ‘पुनर्विवाह: एक नई उम्मीद’, ‘जीनी और जूजू’ और ‘शक्ति’ जैसे हिट शो का हिस्सा रही हैं.

राजपाल यादव स्टारर फिल्म ‘अर्ध’ से रूबीना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया. वह ‘बिग बॉस 16’ की विनर भी रही हैं.

Related Posts

1 of 844

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *