न्यूज़भारतहेडलाइंस

भांजी आरती की शादी में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर गोविंदा, बेटे के साथ पहुंचे; पत्नी नहीं आई नजर

खबर टीम इंडिया की।बीते गुरुवार गोविंदा भांजी आरती सिंह की शादी में पहुंचे। इस शादी में वे अपने बेटे यश के साथ पहुंचे थे। हालांकि, उनकी पत्नी सुनीता इस फंक्शन में नहीं दिखाई दीं। गोविंदा के इस एक्शन से अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने भांजे कृष्णा के साथ सभी गिले-शिकवे दूर कर लिए हैं।

कृष्णा बोले
आरती की शादी से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन वीडियो में देखा गया है कि गोविंदा भांजी को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बात भी की।
गोविंदा के आने पर कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा ने भी खुशी जाहिर की। कृष्णा ने कहा- आज मैं बहुत खुश हूं। आरती और हम सब के लिए आज बहुत खुशी का दिन है। मामा को देखकर बहुत ही ज्यादा खुशी हुई। ये हमारे दिल की बात है। हमारा एक इमोशनल कनेक्ट है।
गोविंदा ने आने पर कश्मीरा ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा- मैंने उनके पैर भी छुए। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। उन्होंने (गोविंदा) मेरे दोनों बच्चों को भी आशीर्वाद दिया, जिससे मैं और ज्यादा खुश हूं।

कृष्णा बोले
कुछ समय पहले जब आरती सिंह की शादी की खबर मीडिया के सामने आई थी, तब डीएनए इंडिया को दिए इंटरव्यू में कृष्णा से पूछा गया था कि क्या वो आरती की शादी में गोविंदा को इनवाइट करेंगे। इस पर उन्होंने कहा था- अरे, सबसे पहले इनविटेशन उन्हीं को जाएगा। वो मेरे मामा हैं। हमारे बीच कुछ कड़वाहट है, लेकिन वो अलग मुद्दा है। मगर, शादी का पहला कार्ड उन्हीं को जाएगा। वो जरूर इस शादी में शामिल भी होंगे।

2016 में पहली बार दोनों में हुई थी अनबन
दोनों के बीच पिछले कई सालों से मनमुटाव चल रहा था। कई बार दोनों ने सुलह भी की है। कृष्णा और गोविंदा के बीच तनाव कृष्णा के ही एक बयान से शुरू हुआ था। 2016 में उन्होंने रियलिटी शो के एक एपिसोड में कहा था कि मैंने गोविंदा को अपना मामा बना कर रखा है।
उनकी ये बात गोविंदा को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। इस पर गोविंदा ने कहा कि पैसों के लिए टेलीविजन पर किसी की बेइज्जती नहीं करनी चाहिए। गोविंदा के इस बयान पर कृष्णा ने कहा था कि ये बातें उन्होंने बुरी भावना के साथ नहीं कही थीं।

कश्मीरा शाह के ट्वीट से और बढ़ी दूरी
दोनों के बीच चीजें और खराब हो गई थीं, जब 2018 में कृष्णा की वाइफ कश्मीरा शाह ने ट्वीट किया था कि कुछ लोग पैसों के लिए नाचते हैं। इस ट्वीट पर सुनीता आहूजा ने कहा था कि ये ट्वीट गोविंदा के खिलाफ किया गया है। इसके बाद गोविंदा और सुनीता ने कृष्णा और कश्मीरा से सभी संबंध खत्म कर लिए।
2019 में भी जब गोविंदा, सुनीता और उनकी बेटी टीना कपिल शर्मा के शो पर आए थे, तब भी कृष्णा शो में नहीं आए थे, क्योंकि सुनीता उनके साथ स्टेज शेयर नहीं करना चाहती थीं।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 861

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *