क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

चैपियंस ट्रॉफी:भारत-पाकिस्तान मैच 23 फरवरी को होगा,आईसीसी ने चुना न्यूटल वेन्यू दुबई; भारत सेमीफाईनल-फाईनल में पहुंचा तो दोनों मैच यहीं होंगे

खबर इंडिया की।चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा। यह महामुकाबला UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्र ने बताया कि- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के मैचों की मेजबानी के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर को न्यूट्रल वेन्यू के रूप में चुना गया है। शनिवार रात PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी और UAE के मंत्री शेख नाहयान अल मुबारक के बीच बैठक हुई।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। फाइनल 9 मार्च को लाहौर होगा। टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा। टीम इंडिया अगर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करती है तो सेमीफाइनल और फाइनल भी दुबई में होंगे।भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को होगा भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होगा, जबकि आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। दोनों सेमीफाइनल (4 और 5 मार्च) व फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है।

2026 में टी-20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में होना है।
15 में से 5 मैच UAE में होंगे 8 टीमों के बीच 15 मैच का टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलना है। भारत अपने तीनों ग्रुप स्टेज मैच UAE में खेलेगा। अगर भारत क्वालीफाई करता है तो यहां एक सेमीफाइनल और फाइनल भी खेला जाएगा, जबकि- टूर्नामेंट के बाकी 10 मैच पाकिस्तान में हो सकते हैं।गुरुवार19 दिसंबर को ICC की बैठक में तय हुआ था कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान के बजाय न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा। साथ ही भारत में 2027 तक होने वाले सभी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी टीम भी भारत नहीं आएगी। उसके मैच भी न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे। भारत में 2025 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप, 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में होना है।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आई थी पाकिस्तान टीम
वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आई थी पाकिस्तान टीम पाकिस्तान की टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी। तब इंडिया और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता था। कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जमाई थी। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

2008 में आखिरी बार पाकिस्तान गई थी टीम इंडिया: टीम इंडिया ने 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था। 3 टेस्ट मैचों की उस सीरीज को भारतीय टीम ने 1-0 से जीता था। इस सीरीज के 2 मैच ड्रॉ रहे थे।
2013 में द्विपक्षीय सीरीज खेलने भारत आया था पाकिस्तान: पाकिस्तान ने 2012-13 में भारत का आखिरी दौरा किया था। उस दौरे में 3 वनडे और 2 टी-20 मैचों की बाइलैटरल सीरीज खेली गई थी। वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था, जबकि टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी।

मुंबई में आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान नहीं जा रहा भारत भारतीय टीम ने 2007-08 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। 2008 में मुंबई पर आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया। तब से दोनों टीमें ICC और ACC के टूर्नामेंट में ही खेलती हैं। 2013 के बाद से दोनों टीमें 13 वनडे और 8 टी-20 मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेल चुकी हैं। पाकिस्तान में 2009 के दौरान श्रीलंका टीम पर भी आतंकी हमला हो चुका है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *