दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

56 साल के हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, यादव ने जताया आभार

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को उनके 56वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि भूपेंद्र यादव सतत विकास को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने में बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका जुनून सराहनीय है। उन्होंने भूपेंद्र यादव की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की भी कामना की।

भूपेंद्र यादव ने व्यक्त किया आभार
भूपेंद्र यादव ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन उनके लिए निरंतर शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना की।

अजमेर में हुआ था जन्म
आपको बता दें कि, भूपेंद्र यादव का जन्म 30 जून 1969 को अजमेर में हुआ था। उन्होंने अजमेर के सरकारी कॉलेज से विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त की। भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से बीजेपी सांसद हैं और वर्तमान में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के लिए केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं यादव
वह बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के चुनाव प्रभारी भी हैं। भूपेंद्र यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर कोलकाता में कालीघाट के काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और भारत के निरंतर विकास और सभी भारतवासियों के कल्याण की प्रार्थना की

ये जिम्मेदारी निभा चुके भूपेंद्र यादव
2010 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। 2014 में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का कार्यभार संभाला। भूपेंद्र यादव राजस्थान (2013) और झारखंड (2014) के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी और गुजरात के प्रभारी थे। वो 2019 के लोकसभा चुनाव और 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों के प्रभारी थे।

 

 

Related Posts

पानी से लड़की का शरीर भिगाया, रंग लगाया.. होली के 3 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अश्लील वीडियो

खबर इंडिया की। होली के तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

1 of 738

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *