न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

ग्लोबल रैंकिंग में भारत का डंका, केंद्रीय मंत्री ने जताई खुशी, धर्मेंद्र प्रधान ने की पीएम मोदी की तारीफ

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ गुरुग्राम में साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी के भारत परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि- विश्व की प्रतिष्ठित क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों की उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टिता और नेतृत्व के चलते भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन से संभव हो पाया है। वे बुधवार को यहां सेक्टर-59 में इंग्लैंड की साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, यूजीसी चेयरमैन विनीत जोशी, साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर लार्ड पटेल, साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट माक्र्स स्मिथ मौजूद रहे।

वर्ष 2014 में क्यूएस रैंकिंग में केवल 11 भारतीय विश्वविद्यालय
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि- वर्ष 2014 में क्यूएस रैंकिंग में केवल 11 भारतीय विश्वविद्यालय शामिल थे। वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 54 तक पहुंच गई है। यह परिवर्तन भारतीय शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

वैश्विक स्तर की 17 प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज को भारत में अपने पूर्ण कैंपस स्थापित करने की अनुमति दी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि- शिक्षा के क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने वैश्विक स्तर की 17 प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज को भारत में अपने पूर्ण कैंपस स्थापित करने की अनुमति दी है। इनमें से तीन यूनिवर्सिटीज में शैक्षणिक सत्र आरंभ हो चुका है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की यूनिवर्सिटीज को एनसीआर सहित देश की प्रमुख मेट्रो सिटीज में खोला जाएगा
शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि देश में आने वाली इन अंतरराष्ट्रीय स्तर की यूनिवर्सिटीज को एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) सहित देश की प्रमुख मेट्रो सिटीज में खोला जाएगा, ताकि देश के अधिक से अधिक युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने आह्वान किया कि विश्वबन्धु बनकर एक साथ जीवन में सभी आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बधाई के पात्र हैं जो मित्रता पूर्ण व्यवहार के साथ बेहतर माहौल प्रदान कर रहे हैं।

भारत वैश्विक ज्ञान केंद्र-धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि – भारत को शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक ज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो पुष्पगिरि और नालंदा से लेकर गुरुग्राम तक की प्राचीन बौद्धिक विरासत को पुनर्जनन कर रहा है। उन्होंने विश्व के अन्य प्रमुख विश्वविद्यालयों को भारत में नवाचार, अनुसंधान और शिक्षा के लिए सह-निर्माण करने का निमंत्रण दिया।

आधुनिक भारत व आधुनिक ब्रिटेन आगे बढ़ रहा: लिंडी कैमेरून
वहीं समारोह में भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमेरून ने कहा कि- इंग्लैंड की प्रतिष्ठित साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी के पूर्ण परिसर का हरियाणा में शुभारंभ इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा के क्षेत्र में साझेदारी को आधुनिक भारत और आधुनिक ब्रिटेन एक सकारात्मक व सार्थक दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि- इस पहल से स्थानीय विद्यार्थियों को अब अपने ही देश में वैश्विक स्तर की ब्रिटिश शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता की शिक्षा सुलभ होगी और विदेश जाकर अध्ययन करने की आवश्यकता भी कम होगी।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

1 of 592

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *