न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

प्रधानमंत्री संग्रहालय संभालेंगे अश्विनी लोहानी, पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट की मिली जिम्मेदारी, जाराी हुआ आदेश

उमाकांत त्रिपाठी।UP News: रेलवे बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रहे अश्विनी लोहानी को प्रधामनंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. b1980 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस के अधिकारी लोहानी को अगले 3 साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है. इससे पहले लोहानी, दिल्ली में रेल म्यूजियम के निदेशक के रूप में भी काम कर चुके हैं और एयर इंडिया के CMD के पद पर भी रह चुके हैं.

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के सचिवालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अश्विनी लोहानी, आईआरएसएमई (1980) (सेवानिवृत्त) को भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन पर, पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, केंद्रीय सरकार के अधिकारियों पर लागू सामान्य नियमों और शर्तों पर, अनुबंध के आधार पर प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय के निदेशक के पद पर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है.

इससे पहले लोहनी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, एयर इंडिया के सीएमडी, भारत पर्यटन विकास निगम के सीएमडी, एपी पर्यटन के अध्यक्ष, एमपी पर्यटन के सीएमडी और एमडी, दिल्ली के डीआरएम की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. इतना ही नहीं लोहानी के नाम चार इंजीनियरिंग डिग्री एक साथ पूरा करने का लिम्का रिकॉर्ड भी है.

जानिए- क्या है प्रधानमंत्री संग्रहालय?
प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन 14 अप्रैल, 2022 को प्रधानमंत्री ने किया था. यह दो भवनों में फैला एक नया डिजिटल संग्रहालय है. बिल्डिंग 1 में पुरानी तीन मूर्ति इमारत,जवाहरलाल नेहरू की गैलरी, संविधान गैलरी, तोशखाना शामिल है. दूसरी बिल्डिंग में लाल बहादुर शास्त्री से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह तक के बाद के प्रधानमंत्रियों के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सुधारों के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन को भी प्रदर्शित करता है. प्रत्येक गैलरी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए योगदान पर प्रकाश डालती है.

Related Posts

1 of 841

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *