उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अमित शाह ने केशव मौर्य को कहा ‘मित्र’ तो लगे कई तरह के कयास, अब गृहमंत्री से रिश्तों पर ये बोले डिप्टी सीएम

उमाकांत त्रिपाठी।UP Politcs: उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हाल ही में एक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने अपना मित्र कहकर संबोधित किया. जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. अब केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. मौर्य ने कहा कि- यह गृह मंत्री शाह का बड़प्पन है, लेकिन वह उन्हें ‘गुरु’ मानते हैं.

 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि- यह अमित शाह जी का बड़प्पन है कि उन्होंने मुझे मित्र कहा. वह मेरे लिए गुरु की तरह हैं, जिनके मार्गदर्शन में मैंने बहुत कुछ सीखा. मौर्य ने बताया कि जब शाह यूपी बीजेपी प्रभारी थे, तब उन्होंने फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से 2014 का चुनाव लड़ा और जीता. इसके बाद अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली. उन्होंने कहा कि शाह जी ने मुझे राजनीति के गुर सिखाए और उनका स्नेह मुझे हमेशा मिला.

राजनीति के चाणक्य से सीखा: मौर्य
यूपी तक को दिए एक साक्षात्कार में केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह को वर्तमान राजनीति का चाणक्य करार देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है. मौर्य ने बताया कि- विश्व हिंदू परिषद (VHP) में संगठन मंत्री के रूप में उनके पास संघर्ष और संगठन का अनुभव था, लेकिन राजनीति में बड़े स्तर पर काम करने का तरीका उन्हें शाह से ही सीखने को मिला. उन्होंने ने कहा कि मैं उनके मार्गदर्शन में काम करता हूं और आगे भी करता रहूंगा.

गुरु-शिष्य या मित्र?
केशव प्रसाद मौर्य से पूछा गया कि- वह शाह के साथ अपने रिश्ते को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने कहा कि- जिनसे हमने कुछ भी सीखा है उन्हें गुरु कहते हैं. प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक से लेकर राजनीति के क्षेत्र में मुझे पाठ पढ़ाने वाले अमित शाह जी मेरे लिए गुरु हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शाह का उन्हें मित्र कहना उनके स्नेह और उदारता को दर्शाता है.

Related Posts

1 of 856

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *