दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी से मिले ओपी राजभर: बेटे अरविंद के साथ दिल्ली में की मुलाकात, जानें क्या हुई बात?

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के पहले राजभर ने मंगलवार को ही कहा था कि दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव में अगर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA में सीट नहीं मिली तो वह अकेले लड़ेंगे.

पीएम मोदी ने डॉ अरविंद राजभर के साथ मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं
सोशल मीडिया साइट एक्स पर ओपी राजभर ने पीएम मोदी संग मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि- कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा भी हुई. राजभर ने लिखा- नववर्ष की पूर्व संध्या पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री आवास, नई दिल्ली में सुभासपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर के साथ मुलाकात कर नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं.

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
उन्होंने लिखा कि- इस दौरान उत्तर प्रदेश के वंचित वर्गों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान पर चर्चा हुई. कैबिनेट मंत्री ने लिखा- मुख्य रूप से आयुष्मान कार्ड को सभी के लिए लागू करने, एक देश-एक शिक्षा नीति लाने, राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने और एक देश-एक चुनाव नीति पर विचार-विमर्श किया गया.

नववर्ष 2025 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं-पीएम मोदी
उन्होंने लिखा कि- प्रधानमंत्री से बिहार के गरीबों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई. रोहिणी आयोग और सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट पर भी विचार विमर्श किया गया. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए हम निरंतर कार्य करते रहेंगे. नववर्ष 2025 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *