न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

मैं मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करूंगी… एक्ट्रेस उर्फी जावेद का बड़ा खुलासा, कहा- पढ़ रही हूं भगवत गीता

खबर इंडिया की।Urfi Javed Latest News: अपनी अतरंगी ड्रेस और बेबाक बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद एक बार से सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार वह अपने कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि अपनी कही बात को लेकर हैं. उन्होंने शादी को लेकर कहा कि- वो मुस्लिम लड़के से शादी करने के लिए नहीं सोच रही हैं.

जानिए-उर्फी ने शादी को लेकर कही ये बात
दरअसल, टीवी शो और बिग बॉस ओटीटी से खूब लोकप्रियता कमाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद का एक स्टेटमेंट तेजी से वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उर्फी जावेद ने कहा कि- वह इस्लाम को नहीं मानती हैं और ना ही वो मुस्लिम धर्म को फॉलो करती हैं. वहीं, शादी को लेकर भी एक्ट्रेस ने कहा कि वो मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करेंगी. उन्होंने बताया कि- उनके पिता बेहद रूढ़िवादी थे और जब वह सिर्फ 17 साल की थीं, तब उन्होंने उन्हें और उनके भाई-बहनों को उनकी मां के पास छोड़ दिया था. ऐसे में उनका मानना है कि मुस्लिम पुरुष चाहते हैं कि महिलाएं एक खास दायरे में बंधकर रहें. हमेशा उनकी पोस्ट पर मुस्लिमों के ही कमेंट होते हैं जो उन्हें गलत कहते हैं.

इस्लाम पर यकीन नहीं है -उर्फी जावेद
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि- लोग इसलिए उन्हें पसंद नहीं करते हैं क्योंकि वह धर्म का पालन नहीं करती हैं और लोग उन्हें ट्रोल करते हैं. ऐसे में वह इस्लाम पर यकीन नहीं रखती हैं. साथ ही बताया कि- वो इसलिए भी मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करना चाहती क्योंकि वह अपनी सोच के हिसाब से उन्हें कंट्रोल करके रखते हैं.

उर्फी जावेद पढ़ रहीं है भगवत गीता
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कहा कि- वर्तमान में वह हिंदू धर्म को बेहतर ढंग से समझने के लिए भगवद गीता पढ़ रही हैं. साथ ही वह हिंदू धर्म के बारे में और भी अधिक जानना चाहती हैं. उन्हें अलग-अलग धर्मों के बारे में जानने की जिज्ञासा है.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 875

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *