न्यूज़भारतहेडलाइंस

देहरादून पहुंचे पीएम मोदी उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का किया उद्घाटन, बोले- ‘ये दशक उत्तराखंड का है’

उमाकांत त्रिपाठी। उत्तराखंड को समृद्ध दशक बनाने के लिए देश-दुनिया के निवेशक आज राजधानी देहरादून में जुटे हैं। औद्योगिक निवेश जुटाने के लिए आज शुक्रवार से प्रदेश सरकार का दूसरा दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन शुरू हो गया। पीएम मोदी ने आज देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की शुरूआत की। इस दौरान पीएम ने कहा कि-दुनिया के देशों में शादी करना हमारे देश के धन्नासेठों के लिए फैशन बन गया है। मैं देश के धन्नासेठों को मैं कहना चाहता हूं कि जब जोड़े ईश्वर बना रहा है तो जोड़ा अपने जीवन की यात्रा उस ईश्वर के चरणों में आने के बजाय विदेश में जाकर क्यों करता है। मैं चाहता हूं देश के नौजवानों को ‘मेक इन इंडिया’ की तरह ‘वेड इन इंडिया’ मूमेंट चलाना चाहिए।

ब्रांड बनकर उभरेगा उत्तराखंड

निवेशक सम्मेलन में पीएम ने कहा कि आज भारत को देखने के लिए भारतीयों और विदेशियों दोनों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। हम पूरे देश में थीम बेस्ड टूरिज्म सर्किट तैयार कर रहे हैं। कोशिश ये है​ कि भारत के नेचर और हेरिटेज दोनों से ही दुनिया को परिचित कराया जाए। इस अभियान में उत्तराखंड, टूरिज्म का एक सशक्त ब्रांड बनकर उभरने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि- “मेरा एक संकल्प है, आने वाले कुछ समय में इस देश में दो करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने के लिए मैंने लखपति दीदी अभियान चलाया है। हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड से दो करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने का काम तेजी से पूरा हो जाएगा।

डबल इंजन सरकार का उदाहरण है उत्तराखंड

इस दौरान पीएम ने कहा कि- डबल इंजन सरकार का उत्तराखंड को कैसे फायदा मिल रहा है, उसका एक उदाहरण टूरिज्म सेक्टर है। आज भारत को देखने के लिए भारतीयों और विदेशियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। हम पूरे देश में थीम बेस्ड टूरिज्म सर्किट तैयार कर रहे हैं।पतंजलि ग्रुप के बाबा रामदेव, JSW स्टील के चेयरमैन और MD सज्जन जिंदल समेत प्रमुख इंडस्ट्रियलिस्ट इस समिट में शामिल हुए। वहीं समिट में बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि ग्रुप उत्तराखंड में 10,000 करोड़ रुपए का नया निवेश करेगा। पीएम मोदी की बात करें तो समिट में पीएम पहाड़ी टोपी और वास्केट में खास अंदाज में नजर आए। उन्होंने पहले यहां रोड शो किया। परिसर में पहुंचते ही सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी यहां शिखर सम्मेलन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 862

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *