न्यूज़भारतहेडलाइंस

12th फेल स्टार विक्रांत मैसी के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी शीतल ने बेटे को दिया जन्म

खबर टीम इंडिया की। 12th फेल एक्टर विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ने कल यानी 7 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। एक्टर ने ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। विक्रांत ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- क्योंकि हम एक हो गए हैं। हम अपने बेटे के आने की अनाउंसमेंट करते हुए बहुत ज्यादा खुश हैं, शीतल और विक्रांत। विक्रांत के फैंस उनका पोस्ट देखकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं कई सेलेब्स भी विक्रांत को पापा बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सेलिब्रिटीज ने दी बधाई
कपल के इस पोस्ट पर फैंस और बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी है। भूमि पेडनेकर ने लिखा, बधाई हो। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी कपल को बधाई दी। शोभिता धूलिपाला ने लिखा- बधाई हो। ताहिरा कश्यप, वानी कपूर, रसिका दुग्गल, सुरभि ज्योति समेत कई सेलेब्स ने कपल को पहले बच्चे की बधाई दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रांत और शीतल की मुलाकात अल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के शूटिंग के दौरान हुई थी।

लंबे समय की डेटिंग के बाद की थी शादी
पिछले साल इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने अपनी शादी के बाद की जिंदगी के बारे में बात की थी। एक्टर ने बताया था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद खूबसूरत चल रही है। उन्होंने कहा था- शादी के बाद कई चीजें अलग हो गई हैं, लेकिन मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की है और मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता। जिंदगी में सब कुछ बहुत अच्छा है, मैं इसके लिए भगवान का शुक्रगुजार हूं। दोनों ने इस सीरीज में साथ काम किया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2019 में कपल ने सगाई की। इसके बाद फरवरी 2022 में कपल शादी के बंधन में बंध गया।

Related Posts

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *