क्रिकेटन्यूज़भारत

कोहली के खास दोस्त डिविलियर्स का बयान, बोले- विराट के पिता बनने की बात गलत थी, स्वीकारी खुद की गलती

खबर टीम इंडिया की। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कोहली की प्राइवेसी लीक करने को अपनी बहुत बड़ी गलती बताया है। साउथ अफ्रीका में जारी SA20 लीग के दौरान जब भास्कर ने डिविलियर्स से कोहली के ब्रेक पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा- ‘क्रिकेट बाद में आता है और परिवार पहले। मुझे बहुत बड़ी गलती हो गई थी। वह जानकारी गलत थी।’

क्या बोले थे डिविलियर्स
5 दिन पहले विराट के करीबी दोस्त डिविलियर्स ने एक यूट्यूब लाइव स्ट्रीम में कहा था कि कोहली पिता बनने वाले हैं और वे परिवार के साथ हैं। इसीलिए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है। इससे पहले, BCCI ने शुरुआती 2 टेस्ट से कोहली के ब्रेक की जानकारी देते हुए फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने का निवेदन किया था।

अब कही ये बात
39 साल के इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा- ‘विराट को नेशनल ड्यूटी के दौरान ब्रेक लेने का पूरा अधिकार है। परिवार सबसे पहले आता है और क्रिकेट बाद में… वे (कोहली) फैमिली इमरजेंसी के कारण बाहर हैं। किसी को भी नहीं पता कि वे किस परिस्थिति में हैं। दुनिया में विराट के जितने भी फैंस है, वे उनके लिए बेस्ट विश करें। उनका ब्रेक लेने का कारण जो भी हो, आशा है कि वह मजबूती से टीम में वापसी करेंगे।’
डिविलियर्स-कोहली अच्छे दोस्त हैं, दोनों IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ जुड़े हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 890

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *