क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

IPL जीतने के बाद विराट कोहली ने कसा रोहित शर्मा पर तंज, इस बात को लेकर मारा ताना…

खबर इंडिया की।आईपीएल 2025 की ट्रॉफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम कर लिया है. उन्होंने फाइनल मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की. फाइनल मुकाबले में आरसीबी की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. विराट कोहली ने मैच खत्म होने के बाद मैथ्यू हेडन से बातचीत की और उन्होंने आईपीएल के आने वाले सीजन को लेकर अपना पक्ष रखा.

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते हैं- विराट कोहली
विराट कोहली ने आईपीएल का खिताब जीतने के बाद मैथ्यू हेडन से बात की. इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा,कि- मुझे इस खेल को खेलने का मौका ज्यादा सालों तक नहीं मिलेगा. जैसा कि आप जानते हैं, हर खिलाड़ी के करियर का एक अंत होता है. जब मैं क्रिकेट छोड़ दूं, तो मैं यह कह सकूं कि मैंने पूरी मेहनत की और अपना सब कुछ दे दिया. इसलिए मैं हमेशा बेहतर बनने की कोशिश करता हूं.मैं सिर्फ एक इम्पैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेल सकता. मैं पूरे 20 ओवर फील्डिंग करना चाहता हूं और मैदान पर टीम के लिए योगदान देना चाहता हूं. मैं हमेशा ऐसा ही खिलाड़ी रहा हूं. भगवान ने मुझे सोचने का सही नजरिया और हुनर दिया है. और फिर आप टीम की मदद करने के नए तरीके ढूंढते रहते हैं.

 

इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में खेले रोहित शर्मा
आपको बता दें कि- आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए नजर आए हैं. कुछ मैच में उन्होंने इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में भाग लिया था. वहीं विराट कोहली ने आईपीएल के इस सीजन में खिलाड़ी के रूप में ही भाग लिया है और उन्हें शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी कमाल करते हुए देखा गया है. बता दें, विराट कोहली ने अपने इस बयान से किसी को भी ताना नहीं मारा है और वह यही चाहते हैं कि अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर सके. विराट इस बात से काफी खुश है कि उन्होंने आईपीएल 2025 की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है.

18 सीजन में पहली बार आरसीबी ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 सीजन में पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है. टीम के सभी खिलाड़ी इस जीत से काफी खुश है और विराट कोहली के लिए भी यह काफी खास लम्हा है. मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 184 रन ही बना पाया. विराट कोहली की बात की जाए तो उन्होंने इस मैच में 43 रन की बहुमूल्य पारी खेली. पंजाब की ओर से युवा खिलाड़ी शशांक सिंह ने 61* रन बनाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे.

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 799

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *