दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जब न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने की क्रिकेट के मुद्दे पर बात, हंसी नहीं रोक पाए पीएम मोदी, जानें क्रिस्टोफर लक्सन ने क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी।नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह पीएम मोदी के आभारी हैं कि उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड की हार का जिक्र नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि- उन्होंने भारत में न्यूजीलैंड की टेस्ट जीत का मुद्दा नहीं उठाया। यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

जानें-पीएम लक्सन ने क्या कहा?
क्रिस्टोफर लक्सन ने मीडिया से बात करते हुए कहा,कि- मैं सच में इस बात की सराहना करता हूं कि पीएम मोदी ने भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की चैंपियंस ट्रॉफी में हुई हार का मुद्दा नहीं उठाया। और मैंने भी भारत में हमारी टेस्ट जीत का मुद्दा नहीं उठाया। इसे ऐसे ही रहने देते हैं और किसी कूटनीतिक घटना से बचते हैं। उनके इस बात पर पीएम मोदी सहित सभी लोग हंस पड़े। इस दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रॉस टेलर भी वहां मौजूद थे।

भारत को मिली थी यादगार जीत
भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। भारत ने 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था। इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। न्यूजीलैंड ने भारत को जीतने के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत ने एक ओवर रहते ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया था। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को पा लिया।

Related Posts

1 of 814

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *