न्यूज़भारतहेडलाइंस

Saptahik Rashifal 2024: किस राशि के लिए कैसा रहेगा फरवरी का दूसरा हफ्ता, लिंक पर क्लिक कर पढ़िए आपका साप्ताहिक राशिफल

खबर टीम इंडिया की। फरवरी का दूसरा सप्ताह मेष से लेकर कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है. ज्योतिष से जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल।

मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों के लिए नया सप्ताह दौड़भाग वाला बना रहेगा, लेकिन कष्टों की तीव्रता पहले से कुछ कम हो जाएगी. परिस्थितियों में एकदम से बदलाव नहीं होगा, लेकिन पिछले सप्ताह उभरे कष्टों में सुधार की स्थिति बनती दिखाई देगी. लोन लेने के इच्छुक लोगों को संपर्क बनते दिखाई देंगे, वहीं कार्यालयीन मामलों में तनाव कम होने लगेंगे. स्वास्थ्य के मामलों में भी मामूली सुधार मालूम पड़ेगा. व्यापारी वर्ग निश्चिंत होकर ना बैठे. कुल मिलाकर हिम्मत से काम लेने का समय है. अभी सब कुछ आपके अनुकूल होने में समय लगता दिखाई दे रहा है.

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह स्वयं पर नियंत्रण रखने की बहुत आवश्यकता होगी. कोई भी बात सोच समझकर कहें और किसी से वादा करने से पहले दो बार सोच लें. विशेष रूप से आर्थिक मामलों में बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. पैसे के बड़े लेन देन से इस सप्ताह बचें. व्यापारी वर्ग बड़ा सौदा करने से पहले अच्छी तरह जांच- पड़ताल कर लें. खान-पान में सावधानी बरतें और बाहर का खाना खाने से बचें. परिवार के सदस्यों को सर्दी बुखार की आशंका बन रही है. सप्ताह में किसी बड़ी अड़चन के संकेत नहीं हैं. थोड़ी सी सतर्कता रखें, तो कई परेशानियां से बच सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini): इस सप्ताह आपके परिवार में मेल जोल बढ़ने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं. घर पर किसी मांगलिक कार्य के होने की स्थिति बन रही है. अपनों से मेल मुलाकात के कारण मन प्रसन्न रहेगा, हालांकि थोड़े बहुत मनमुटाव की स्थिति भी बनती दिखाई दे रही है. संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें, हालांकि किसी बड़ी मुश्किल का योग नहीं है. व्यापार में अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सप्ताह बढि़या रहने वाला है.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *