न्यूज़भारतहेडलाइंस

बंगाल के नए डीजीपी बने संजय मुखर्जी, चुनाव आयोग के एक्शन के बाद हुई नई पदस्थापना

उमाकांत त्रिपाठी।
चुनाव आयोग ने मंगलवार को IPS संजय मुखर्जी को पश्चिम बंगाल का नया डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त किया है। एक दिन पहले आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार और 6 राज्यों के गृह सचिव को पद से हटा दिया था।

विवेक सहाय ने संभाला  था  एक दिन के लिए पद
इसके बाद आयोग ने राज्य सरकार से तीन नाम मांगे थे। सरकार ने विवेक सहाय, संजय मुखर्जी और राजेश कुमार का नाम दिया था। राजीव कुमार के हटने के बाद एक दिन के लिए अंतरिम DGP के तौर पर विवेक सहाय ने पद संभाला था।

IAS दीपक कुमार बने यूपी के नए गृह सचिव
इसके अलावा IAS दीपक कुमार यूपी के नए गृह सचिव बनाए गए हैं। यूपी सरकार ने 3 IAS अफसर मनोज सिंह, देवेश चतुर्वेदी और दीपक कुमार का नाम चुनाव आयोग को भेजा था। 24 घंटे पहले गृह सचिव संजय प्रसाद को पद से हटाया गया था। वहीं, दिलीपजावलकर को बनाया उत्तराखंड का गृह सचिव बनाया गया है। वो अभी तक वित्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *