न्यूज़भारतहेडलाइंस

आईपीएल में ऐसे बरसता है जमकर पैसा, जानिए पाकिस्तान की लीग से आईपीएल का कंपेरिजन

खबर टीम इंडिया की।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन 2 दिन बाद शुरू होने जा रहा है। 2 महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट से BCCI बंपर कमाई करेगा। दुनिया की अन्य टॉप-10 क्रिकेट लीग मिलकर भी कमाई के मामले में IPL से करीब चार गुना पीछे हैं।

IPL की ब्रांड वैल्यू है 88 हजार करोड़ रूपए
पाकिस्तान अपनी फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग PSL से एक सीजन में ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से जितनी कमाई करता है, IPL एक मैच दिखाकर उतना कमा लेता है। IPL की ब्रांड वैल्यू 2023 में 88 हजार करोड़ रुपए आंकी गई, जो इसे क्रिकेट में लंबे फासले से नंबर-1 लीग बनाती है।

क्या होती है ब्रांड वैल्यू?
ब्रांड वैल्यू किसी लीग के पूरे इकोसिस्टम की वैल्यू होती है। किसी टूर्नामेंट की ब्रांड वैल्यू उसके ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, रेवेन्यू, मैदान में आने वाले दर्शक, स्पॉन्सर, टाइटल राइट्स, टीवी और ऑनलाइन दर्शक, खिलाड़ियों की कीमत, टीमों की कीमत और विज्ञापनों से तय होती है

PSL सीजन के बराबर एक IPL मैच
2023 में BCCI को IPL के डिजिटल और टीवी राइट्स बेचने पर 48,391 करोड़ रुपए मिले। यह रकम 5 साल के मैचों के लिए मिली, यानी एक सीजन के लिए ब्रॉडकास्टर्स ने 9,678 करोड़ रुपए दिए। इस हिसाब से BCCI को एक मैच दिखाने के लिए 119 करोड़ रुपए मिल रहे हैं।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *