न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, वक्फ कानून पर हंगामे के बीच हुई मुलाकात, जानें मीटिंग में क्या हुई बात.?

उमाकांत त्रिपाठी।वक्फ कानून संसद से पास हो गया. अब सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट में बवाल है. एक ओर वक्फ कानून पर मुर्शिदाबाद में तनाव है, दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. इस बीच अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति से मिलना कौतुहल का विषय है. जब वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में जिरह का दौर शुरू है, ऐसे में पीएम मोदी की राष्ट्रपति से मुलाकात को लेकर कयासों का दौर जारी है. सवाल है कि आखिर पीएम मोदी और राष्ट्रपति के बीच क्या बातचीत हुई? मकसद क्या था, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

जी हां, वक्फ कानून पर हलचल के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे. वहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. यह मुलाकात भी करीब एक घंटे तक चली. अचानक हुई इस मुलाकात में बातचीत क्या-क्या हुई, इसका खुलासा भी हो गया है. सूत्रों का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति की मुलाकात में वक्फ कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चर्चा हुई. बातचीत के मसले और भी थे, मगर वक्फ और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी अहम थी.

जानिए-क्या-क्या बात हुई?
सूत्रों की मानें तो तमिलनाडु के राज्यपाल की ओर से कई बिल रोके जाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार संवैधानिक पीठ के पास जा सकती है. यहां बताना जरूरी है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला दिया है कि राज्यपालों और राष्ट्रपति को विधानसभा से पास किसी भी बिल पर तीन महीने के भीतर फैसला लेना होगा.

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 822

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *