दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

विश्व शेर दिवस पर पीएम मोदी ने शेयर की शेरों की शानदार तस्वीरें, ये फोटोज देख आपका भी दिल हो जाएगा खुश

उमाकांत त्रिपाठी। 10 अगस्त यानी विश्व शेर दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने शेरों की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये फोटोज शेयर कर शेरों के संरक्षण और सुरक्षा में शामिल सभी लोगों की तारीफ की है।

पीएम मोदी ने बताया कि इस साल फरवरी में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दुनिया के उन सभी देशों को एक साथ लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस की स्थापना को मंजूरी दी, जहां बड़ी बिल्लियां रहती हैं। इसका मकसद विकास को बढ़ावा देना और
इन देशों को साथ लाना है। उन्होंने कहा कि हमारी इस कोशिश को ग्लोबल स्तर पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

पीएम मोदी ने सभी वन्यजीव प्रेमियों को गिर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करने की अपील भी की है। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर लिख- “विश्व शेर दिवस पर, मैं शेर संरक्षण पर काम करने वाले सभी लोगों की सराहना करता हूं और इन बड़ी बिल्लियों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता हूं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारत गुजरात के गिर में शेरों की एक बड़ी आबादी का घर है। पिछले कुछ वर्षों में, उनकी संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो एक अच्छी खबर है।”

पीएम मोदी ने लिखा- “इस साल फरवरी में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दुनिया के उन सभी देशों को एक साथ लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस की स्थापना को मंजूरी दी, जहां बड़ी बिल्लियां रहती हैं। यह सतत विकास को बढ़ावा देने और इस संबंध में सामुदायिक प्रयासों का समर्थन करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण बनाने का प्रयास करता है। इस प्रयास को वैश्विक स्तर पर उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *