न्यूज़भारतहेडलाइंस

बुरा फंसे बिग बॉस विनर एल्विश यादव, हरियाणा में दर्ज हुआ केस; यूट्यूबर से की बुरी तरह मारपीट

खबर टीम इंडिया की।हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर व यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने एक यूट्यूबर को बुरी तरह पीटा। पूरी घटना का मामला सामने आया है। वीडियो में एल्विश अपने साथियों के साथ यूट्यूबर से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। उसे जमीन पर गिराकर थप्पड़ मारे। उसके कपड़े भी उतर गए।

यूट्यूबर ने लगाया एल्विश यादव पर आरोप
यूट्यूबर ने एल्विश यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाना में केस दर्ज कर लिया है। इसमें धारा 147, 149, 323, 506 जोड़ी है।

सागर बोले
मैक्सटर्न के नाम से मशहूर पीड़ित यूट्यूबर सागर ठाकुर ने घटना के एक बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। सागर ठाकुर ने कहा कि वह और एल्विश यादव एक-दूसरे को साल 2021 से जानते हैं। बीते कुछ महीनों से एल्विश यादव के फैन पेज से दुष्प्रचार किया जा रहा था और इससे वह दुखी थे।

एल्विश ने दी जान से मारने की धमकी
एल्विश यादव ने शुक्रवार को उनसे मिलने के लिए कहा था। सागर ने कहा कि जब वह (एल्विश) स्टोर पर आए तो उन्होंने और उनके 8-10 गुंडों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। वे सभी नशे में थे।एल्विश यादव ने मेरी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की ताकि मैं शारीरिक रूप से अक्षम हो जाऊं। जाने से पहले एल्विश यादव ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।

सागर ठाकुर के है लाखों फॉलोअर्स
सागर ठाकुर मूल रूप से राजधानी दिल्ली का रहने वाला है। उसके यूट्यूब अकाउंट पर 16 लाख से अधिक सब्सक्राइबर, इंस्टाग्राम पर 8,90,000 फॉलोअर्स और ‘एक्स’ पर 2,50,000 फॉलोअर्स हैं।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *