न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

आज जहीर की दुल्हनिया बनेंगी सोनाक्षी: शिल्पा शेट्टी के होटल में होगा रिसेप्शन, सलमान भी करेंगे शिरकत

खबर टीम इंडिया की।सोनाक्षी सिन्हा के लिए आज का दिन उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होने वाला है. आज सोनाक्षी जहीर इकबाल की दुल्हनियां बनने जा रही हैं. दोनों परिवार की तरफ से शादी को लेकर कई बयान सामने आ चुके हैं और सभी इस जोड़े की नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर काफी खुश हैं. मेहंदी और बाकी प्री-वेडिंग फंक्शन होने के बाद 23 जून यानी आज ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है. होने वाले दुल्हे राजा जहीर के पिता ने इस बात को भी कंफर्म किया है कि ये एक रजिस्टर्ड मैरिज होने वाली हैं.

जहीर के साथ कानूनी तौर पर शादी करेंगी सोनाक्षी
यानी सोनाक्षी सिन्हा बिना अपना धर्म बदले जहीर इकबाल के साथ कानूनी तौर पर शादी करने वाली हैं. उनकी इस खुशी में पूरे परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के तमाम लोग भी शिरकत करने वाले हैं. माना जा रहा है कि सुबह ये जोड़ी रजिस्टर्ड मैरिज करेगी, जिसके बाद शाम को एक बड़ा सेलिब्रेशन किया जाएगा. जहां सोनाक्षी दुल्हन की तरह सज-धजकर सभी के सामने पहुंचेंगी. हर लड़की के लिए उसकी शादी का जोड़ा सबसे खास होता है, हर किसी की नजर उसके आउटफिट पर रहती हैं.

सोनाक्षी-जहीर वेडिंग आउटफिट का वीडियो आया सामने
लेकिन सोनाक्षी-जहीर की शादी से पहले ही उनके आउटफिट्स सामने आ गए हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो सोनाक्षी के घर रामायण के बाहर का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग कार से कई सारे वेडिंग आउटफिट्स बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें से एक पीच कलर का लहंगा है, जिसे सोनाक्षी का वेडिंग आउटफिट बताया जा रहा है.
मां के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने की पूजा

सोनाक्षी पिच कलर का लहंगा पहन बनेगी जहीर की दुल्हनिया
माना जा रहा है कि सोनाक्षी अपने खास दिन पर लाल रंग का लहंगा नहीं, बल्कि यही पीच कलर का लहंगा कैरी करने वाली हैं. इतना ही नहीं बीते दिन की कई वीडियोज और सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसमें सोनाक्षी अपनी मम्मी के साथ शादी से पहले होने वाली पूजा करती हुई नजर आ रही हैं. इस जोड़ी की शादी के बाद पहली तस्वीर पर हर कोई अपनी नजरें टिकाए हुए है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *