स्वास्थ्यउत्तर प्रदेशक्रिकेटदिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

ज्यादा चाउमीन, पिज्जा और मंचूरियन खाने से हुई 11वीं की स्टूडेंट की मौत, फास्ट फूड खाने से मरने का पहला मामला, ऐसे गई जान

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां फास्ट फूड की लत एक होनहार छात्रा की जान ले गई. चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर जैसे जंक फूड का लगातार सेवन 16 साल की अहाना के लिए जानलेवा साबित हुआ. आंतों में इन्फेक्शन के बाद उसकी हालत बिगड़ गयी, उसके इलाज के लिए एम्स ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. बेटी की मौत से परिवार बेहद सदमें मे है.

आहना की मौत से एक बार फिर फास्ट फूड के सेवन को लेकर नई बहस शुरू हो गयी है. परिवार को बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी कि जिस चीज को उनकी बेटी शौक से खा रही थी वही उसकी एक दिन जान ले लेंगे. एक्सपर्ट ने पहले भी इस तरह के फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन को लेकर चेताया था, बावजूद इसके कुछ लोग लापरवाही कर जाते हैं. जिनके पास सिवाय पछतावे के कुछ नहीं रहता.

11वीं की छात्रा थी अहाना
अमरोहा के मोहल्ला अफगानान निवासी किसान मंसूर खान की सबसे छोटी बेटी अहाना पढ़ाई में होनहार थी और हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी. परिजनों के अनुसार, अहाना को फास्ट फूड खाने का बेहद शौक था. घर में मना करने के बावजूद वह अक्सर बाहर का खाना खाती रहती थी. शुरुआत में किसी को अंदेशा नहीं था कि यह आदत इतनी घातक साबित होगी. सितंबर महीने में अहाना की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और पेट में तेज दर्द शुरू हो गया. 30 नवंबर को परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच में आंतों में कई जगह छेद होने की पुष्टि हुई. डॉक्टरों ने लंबे समय तक फास्ट फूड सेवन को ही इसकी मुख्य वजह बताया.

हालत गंभीर होने पर छात्रा का ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन घर लौटने पर भी उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ. वह लगातार कमजोर होती चली गई. चार दिन पहले तबीयत फिर बिगड़ने पर परिजन उसे दिल्ली एम्स लेकर पहुंचे.एम्स में इलाज के दौरान कुछ समय के लिए हालत में सुधार हुआ, लेकिन रविवार रात अचानक हार्ट फेल होने से अहाना की मौत हो गई. मामा गुलजार खान उर्फ गुड्डू ने बताया कि- डॉक्टरों ने साफ तौर पर फास्ट फूड को ही आंतों के खराब होने का कारण बताया है. होनहार छात्रा की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है और पूरे इलाके में शोक की लहर है.

बच्चों को फास्ट-फूड से दूर रखें: CMO
छात्रा की मौत पर अमरोहा सीएमओ सत्यपाल सिंह ने कहा अमरोहा में एक मामला सामने आया है जहां पर ज्यादा फास्ट फूड खाने का सेवन करने से डेथ होने का बताया गया है. इस विषय पर मेरा कहना है कि बच्चों को फास्ट फूड पिज़्ज़ा बर्गर चाऊमीन फास्फूड से दूर रहना चाहिए. क्योंकि फास्ट फूड में मसाले ज्यादा होते हैं, तेल ज्यादा होता है जिससे गेस्ट कॉटेज और फैटी लिवर होता है, इससे मोटापा भी होता है और लगातार खाने से गैसिस्ट की परेशानी पड़ती है, और आंतें भी खराब होना शुरू हो जाती है.

उन्होंने कहा कि- इससे लीवर भी डैमेज होता है. ज्यादा फास्ट फूड खाने से यह शरीर में नुकसान के सिवा कुछ नहीं करते हैं. बच्चों को हेल्दी फूड खाना चाहिए और परिजनों को इस पर ध्यान देना चाहिए. इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी किसी भी दिक्कत में योग्य डॉक्टर से परामर्श की सलाह दी, ताकि समय रहते इलाज मिल सके.

Related Posts

22 साल की लड़की ने 60 साल के बुजुर्ग के साथ बनाई गंदी रील, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की।सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रिश्तों की…

रात 1 बजे आशिक के कमरे में रंगरलियां मना रही थी शादीशुदा महिला, पति ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर…

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून…

1 of 795

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *