अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

5 साल का प्यार, 8 दिन की शादी.. पत्नी मायके रही तो 6 दिन भूखा रहा पति, फिर दे दी जान, एमपी का चौंकाने वाला केस

उमाकांत त्रिपाठी।खंडवा में लव मैरिज के बाद ससुराल वालों द्वारा पत्नी को वापस न भेजने से आहत 22 वर्षीय युवक रोहित जाधव की इलाज के दौरान मौत हो गई। रोहित ने तीन दिन पहले सल्फास खा लिया था और जिला अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा था। बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले रोहित ने अपना दर्द बयां किया था कि कैसे शादी के महज 8 दिन बाद उसकी दुनिया उजड़ गई।मामला पुनासा चौकी क्षेत्र के ग्राम नंदखेड़ा रैय्यत का है। रोहित ने 21 दिसंबर को मोरटक्का में जहर खाया था। जहर खाने के बाद वह खुद पुलिस चौकी पहुंचा था और मदद मांगी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

मायके वालों ने कहा था 2 महीने बाद भेजेंगे, फिर मुकर गए

मृत्यु पूर्व रोहित ने बताया था कि- वह पीथमपुर में नौकरी करता था और गांव की ही एक युवती से उसका 5 साल से अफेयर चल रहा था। बालिग होने पर दोनों ने 12 नवंबर को महू के आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज कर ली थी। शादी के 8 दिन बाद पत्नी अपने मायके चली गई। तब सास-ससुर ने भरोसा दिया था कि दो महीने बाद बेटी को वापस भेज देंगे। लेकिन समय बीतने पर वे अपनी बात से मुकर गए और साफ कह दिया कि वे बेटी को अब ससुराल नहीं भेजेंगे।

नर्मदा में कूदने गया था हिम्मत नहीं हुई तो जहर खा लिया
पत्नी के वियोग में रोहित डिप्रेशन में चला गया था। उसने बताया था कि- तनाव के चलते उसने 6 दिन तक खाना-पीना छोड़ दिया था, ताकि उसकी जान निकल जाए। जब ऐसा नहीं हुआ तो सुसाइड के ख्याल आने लगे। वह बस में बैठकर मोरटक्का पहुंचा। दिनभर नर्मदा पुल पर बैठा रहा कि नदी में कूद जाऊं, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। अंत में उसने सल्फास की गोलियां खा लीं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 
मोरटक्का चौकी प्रभारी लखन डावर ने पुष्टि की है कि बुधवार को रोहित की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि- जहर खाने के बाद युवक खुद चौकी आया था और ससुराल वालों पर पत्नी को न भेजने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *