न्यूज़भारत

गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान के सीएम भजनलाल से की मुलाकात, दोनों डिप्टी सीएम से भी मिले शाह

उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दोनों डिप्टी सीएम के साथ दिल्ली के दौरे पर रहे। बुधवार रात राजधानी दिल्ली पहुंचे भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी शेयर की है।

खबरों की मानें तो भजनलाल शर्मा की शाह से ये मुलाकात प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण थी। आपको बता दें कि राजस्थान में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण हो चुका है और अब भजनलाल शर्मा को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करना है।

मुलाकात की फोटोज शेयर करते हुए अमित शाह ने लिखा, – आज राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जी व श्री प्रेमचंद बैरवा जी से मुलाकात की। मुझे विश्वास है कि मोदी जी के मार्गदर्शन में आप तीनों पूर्ण निष्ठा से राजस्थान की जनता की सेवा कर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जायेंगे। आप सभी को शुभकामनाएं।

माना जा रहा है कि अब जल्द ही राजस्थान में मंत्रिमंडल की घोषणा हो सकती है। भजनलाल अपने दो डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के साथ अमित शाह की मुलाकात ने ये संकेत दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रिमंडल को लेकर सभी नाम फाइनल हो चुके हैं। सियासत में चर्चा है कि नए मंत्रिमंडल की सूची केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पास थी, जिसे अब मुख्यमंत्री भजनलाल को सौंपा दिया गया है।

Related Posts

1 of 866

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *