1 सितंबर 2022 राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

1 सितंबर 2022 राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा- जैसा कि आप जीवन को भरपूर जीएंगे। आज आपको अपना पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको पैसा दे सकता है। बच्चे भविष्य की योजना बनाने के बजाय घर के बाहर अधिक समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। आपके प्रिय का अनिश्चित मिजाज आपको परेशान कर सकता है।
  2. वृषभ: ज्यादा खाने से बचें और अपने वजन पर नजर रखें। मित्रों के सहयोग से आर्थिक परेशानी दूर होगी। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी कड़वाहट आपके आसपास के लोगों को दुखी कर सकती है। आप अपने प्रिय से दूर होने पर भी उसकी उपस्थिति महसूस करेंगे। लघु या मध्यम अवधि के पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं को निखारें।
  3. मिथुन: आपका बचकाना स्वभाव फिर सामने आएगा और आप शरारती मूड में रहेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा – कोई भी निर्णय लेने से पहले फायदे और नुकसान पर ध्यान से विचार करें। दोस्तों के साथ शाम काफी मजेदार और हंसी से भरपूर होगी प्यार का सफर मीठा लेकिन छोटा रहेगा।
  4. कर्क: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन परेशान हो सकता है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के नए अवसर मिलेंगे। सन्तान की ओर से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
  5. सिंह: मन प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। व्यवहार में काठोरता का प्रभाव रहेगा। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी।
  6. कन्या: वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त रहेंगे।
  7. तुला: आज के दिन यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह चिंता समाप्त होगी, क्योंकि व्यापार कर रहे लोग अपनी पुरानी योजनाओं को शुरू करके अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई मित्र आपके साथ घूमने फिरने की योजना बना सकता है। आर्थिक योजना में आपको निवेश करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में मनचाहे परिणाम मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी अपने परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है।
  8. वृश्चिक: आज का दिन आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको यदि किसी काम की चिंता बनी हुई थी, तो वह आज समाप्त होगी और आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय के लिए में भी व्यतीत करेंगे, जिससे परिवार में चल रहे वाद विवाद भी समाप्त होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कार्य क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है, जिसे देखकर उनके शत्रु परेशान हो सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कोई पुरस्कार प्राप्त हो सकता है।
  9. धनु: आज का दिन आपके आत्मविश्वास में गिरावट लेकर आएगा। आपके किसी काम के पूरा ना होने के कारण आपका आत्मविश्वास डगमगायेगा और आप परेशान रहेंगे, लेकिन नौकरी व व्यवसाय कर रहे लोगों के सामने कुछ उलझने आ सकती हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका प्रत्येक कार्य में हरसंभव साथ देंगी।
  10. मकर: आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, सही समय पर सही निर्णय लेने से लाभ की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। व्यापारिक मामलों में चल रही उलझन दूर होगी समय पर सभी कार्य पूर्ण होंगे सफलता प्राप्त होगी। पत्रकारिता, लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतरीन रहेगा नई पहचान मिल सकती है।
  11. कुंभ: आज आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्यालय में सभी काम आसानी से निपट जाएंगे आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी व्यापार सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मित्र मंडली के साथ खाने पीने का प्रोग्राम बन सकता है। छात्रों का मन आज पढ़ाई में खूब लगेगा।
  12. मीन: आज का दिन शानदार बीतेगा। कार्यक्षेत्र में हर काम को करने में सक्षम साबित होंगे।नौकरी व्यापार में नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं किसी आर्थिक योजना पर काम करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। विदेश से धन लाभ का योग बन रहा है पुराने विवाद सुलझेंगे। मूड अच्छा बना रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)