10 अगस्त राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

10 अगस्त राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेष

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : अपने काम के अलावा अन्य बातों पर ध्यान देना है तो सोच-समझकर आगे बढ़ें। भविष्य के लिए सतर्कता बढ़ती हुई नजर आ रही है, इस कारण आप दूरदृष्टि रखते हुए योजना बनाकर काम करने की कोशिश करें। विदेश में जाने का मौका मिल सकता है, इस बारे में सोच-विचार अभी से शुरू करें।
  2. वृषभ: अपनी इच्छा शक्ति को प्रबल बनाकर कठिन निर्णय लेने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। अपने अहंकार को काबू में रखते हुए कुछ लोगों के साथ संवाद बनाए रखना जरूरी होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जब तक लोगों के पक्ष को ठीक से समझा नहीं जाता, तब तक किसी भी प्रकार के अनुमान पर पहुंचना गलत है।
  3. मिथुन: महत्वपूर्ण काम अटके रहने से बेचैनी होगी। गलत विचारों की वजह से चिड़चिड़ापन हो सकता है। अभी किसी निर्णय तक पहुंचने के लिए आप सक्षम नहीं हैं। रिलेशनशिप संबंधित बातें जटिल हो सकती हैं। जब तक लोगों के साथ स्पष्ट बात नहीं होती, तब तक परिस्थिति में बदलाव होना असंभव है।
  4. कर्क: आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। किसी मित्र के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। सन्तान से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
  5. सिंह: मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  6. कन्या: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अति उत्साही होने से बचें। कारोबार में निवेश कर सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनः स्थिति रहेगी। मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं।
  7. तुला: बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। मन मुताबिक लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी व व्यापारियों को कुछ सरकारी नियमों को मानने के कारण परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह मानकर जिस भी कार्य को करेंगे,उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। सोशल मीडिया के जरिए आपके आप कुछ नए दोस्त बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
  8. वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करके बहुत खुश होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। माता पिता के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपको सरकारी संस्था से जुड़े रहने का लाभ मिलेगा। आप हाथ चारों ओर फैलाएंगे,लेकिन आपके मन में कुछ आईडिया आएंगे,जिन पर आपको अमल करना बेहतर रहेगा।
  9. धनु: आज के दिन परिवार के लोगों में आपसी प्रेम और स्नेह बना रहेगा। आपकी मानसिक उलझन खत्म होंगी और आप कार्यों को करने में पूरा ध्यान लगाएंगे। बैंकिग के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखने से लाभ होगा। संतान आज अपने में ही मगन रहेगी व दूसरों की बातों पर ध्यान ही नहीं देगी। यदि आपकी कोई बिल पेंडिंग है,तो आज आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा। किसी यात्रा पर जाने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है।
  10. मकर: सूर्य कर्क व चन्द्रमा 05:28pm के बाद इसी राशि में रहेंगे। शनि इसी में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है।
  11. कुंभ: गुरु द्वितीय व चन्द्रमा 05:28pm के बाद इस राशि से द्वादश लाभ का योग बना रहे हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैंगनी व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।
  12. मीन: व्यवसाय में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज धनु में है। इससे दशम भाव में शुभता बढ़ती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)