न्यूज़

उड़ीसा में ट्रेन के 6 डिब्बे नदी में गिरें, बड़ा हादसा होने का संदेह

पूर्वी तट रेलवे के अंगुल-तालचर सड़क मार्ग पर चलने वाली एक मालवाहक ट्रेन के कम से कम 6 डिब्बे सोमवार देर रात पटरी से उतर गए और नदी में गिर गए।

अधिकारियों ने बताया कि गेंहू से लदे छह डिब्बे देर रात करीब ढाई बजे पटरी से उतर गए और नदी में गिर गए। लोको पायलट और अन्य कर्मचारियों के सुरक्षित होने और इंजन के पटरी पर ही होने की खबर मिली है।

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव से हुई भारी बारिश के कारण नंदीरा नदी पर बने पुल पर हादसा होने का संदेह है। हादसा उस समय हुआ, जब मालवाहक ट्रेन फिरोजपुर से खुर्दा रोड की ओर जा रही थी।

तालचर में सोमवार को 160 मिमी और अंगुल (74 मिमी) बारिश दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पूर्वी तट रेलवे ने 12 ट्रेनें रद्द कर दीं, आठ के मार्ग बदल दिए और कई अन्य को बीच में ही रोक दिया।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *