न्यूज़

बिजनेस मैन को हनीट्रैप में फंसाकर लूटे 70 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरुग्राम से फेमस यूट्यूबर नामरा कादिर को हनीट्रैप में एक बिजनेस मैन को फंसाकर रुपये और सामान हड़पने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सिलसिले में उसके पति विराट बेनीवाल की गिरफ्तारी के लिए उसकी भी तलाश की जा रही है। जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है लेकिन उस पर भी अपनी पत्नी के साथ मिलकर उस बिजनेस मैन को हनीट्रैप में फंसाकर रुपये और सामान लूटने का आरोप है।

दरअसल नामरा कादिर सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। वो काफी सुंदर भी है। यूट्यूब पर उसके लगभग 6 लाख सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 2 लाख फॉलोवर हैं। बिजनेस मैन ने बताया कि वो एक होटल के बाहर नामरा कादिर से मिले जो उनके साथ काम करना चाहती थी। इसके लिए इन्होंने 2 लाख रुपये एडवांस भी मांगे जो कि बिजनेस मैन ने उसे दे दिए।

इसके बाद भी नामरा कादिर ने उससे 50 हजार रुपये और मांगे जिसे भी उस बिजनेस मैन ने उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इतने पैसे लेने के बाद भी वो उस बिजनेसमैन के लिए एड का काम नहीं कर रही थी। तब उसने बताया कि वो दरअसल उससे प्यार करती है और ये सब सिर्फ उसने मिलने के लिए किया। उसके लिए हुए पैसे वो बहन की शादी के बाद लौटा देंगी।

फिर बिजनेस मैन और कादिर साथ-साथ घूमने लगे। एक दिन नामरा कादिर, उसका पति और बिजनेस मैन तीनों एक पार्टी में गए। जहां कादिर ने बिजनेस मैन को शराब पिला दी और सुबर उठकर उससे पैसे  मांगने लगी। जब तक वो बिजनेस मैन कुछ समझ पाता उससे पहले उसका पति भी आ पहुंचा औऱ बोला कि चुपचाप जो कर रही है वैसा ही करो नहीं तो तुझे रेप केस में फंसा देगें।

इसके बाद उसने डर के चलते पैसे दे दिए तब भी वो नहीं मानी और अधिक पैसे की डिमांड करने लगी। फिर उस बिजनेस मैन ने अपने पिता से 5 लाख रुपये मांग कर दिए। जब उसके पिता ने सारी बात पूछी तो सारा राज खुल गया। जिसके बाद उसने अपने पिता के कहने पर पुलिस में कंप्लेन करवाया और पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु की।

Related Posts

1 of 805

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *