खबर टीम इंडिया की। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ कार्यकाल समाप्त हो चुका है। द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 खत्म होने के बाद टीम इंडिया की कमान संभाली थी। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के चलते टीम इंडिया का तीसरी बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया था। इस हार के साथ ही उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। वह अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं। ऐसा हुआ तो उनकी इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी हो सकती है। उनकी एक फ्रेंचाइजी से बातचीत चल रही है और वह उसके मेंटर बन सकते हैं। द्रविड़ पहले राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर रहा चुके हैं। हालांकि अब द्रविड़ का कार्यकाल आगे बढ़ता है या नहीं, इसपर फैन्स की निगाहें हैं।
ये दिग्गज बनेगा टीम इंडिया का हेड कोच!
वहीं अगले साल खेले जाने वाले टी-20 विश्वकप से पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया हेड कोच के नाम का ऐलान कर सकती है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को ध्यान में रखते हुए एनसीए चीफ वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहा है। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों और राहुल द्रविड़ के बीच हेड कोच के मसले पर गहन चर्चा हुई। द्रविड़ ने जब भी ब्रेक लिया तो वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका में दिखे। 49 वर्षीय लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में भी हेड कोच की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हालांकि दूसरी तरफ एक खबर ये भी है कि पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी टीम इंडिया की बागडोर संभाल सकता है। श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा को भी टीम इंडिया का हेड कोच बनाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो संगाकार का नाम टीम इंडिया का फुल टाइम कोच बनने की रेस में सबसे आगे चल रहा है।
किस टीम से जुड़ेंगे राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ नही चाहते कि वह आगे भारतीय टीम के साथ बने रहें। वह लखनऊ सुपर जायंट्स से बातचीत कर रहे हैं। अगर वह भारतीय टीम के साथ जुड़े नहीं रहे तो केएल राहुल की अगुआई वाली टीम के मेंटर बन सकते हैं। उधर 2008 की आईपीएल चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) भी राहुल द्रविड़ को अपने साथ जोड़ना चाहती है। राजस्थान रॉयल्स की इच्छा है कि वह टीम के मेंटर बने। द्रविड़ पहले भी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ खिलाड़ी और कोच दोनों ही भूमिका में दिख चुके हैं। हालांकि बोर्ड पिछले दो साल में द्रविड़ के कप्तान रोहित के साथ मिलकर काम करने के तरीके से काफी खुश है, भले ही वे कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सके हों।














