Uncategorized

चीन में तेजी से फैल रहा निमोनिया और फ्लू, अलर्ट हुई भारत सरकार ने कहा- निपटने के लिए तैयार हैं हम

उमाकांत त्रिपाठी। कोरोना के बाद एक और रहस्मयी बीमारी वहां अचानक फैल रही है। दरअसल उत्तरी चीन में बच्चों के बीच निमोनिया और एवियन एंफ्लुएंजा जैसी बीमारी तेजी से फैल रही है। इसे लेकर भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि वो इन बीमारियों के संक्रमण पर सरकार करीब से निगाह बनाए हुए है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन में फैल रहे एच9एन2 पर टिप्पणी करते हुए कहा कि- हम इस पर काफी करीब से नजर बनाए हुए हैं। चीन में एवियन इन्फ्लूएंजा और श्वसन संबंधी बीमारी के बारे में पता चला है, लेकिन इसका भारत पर खतरा कम ही है। उन्होंने आगे कहा कि फिर भी चीन की इस बीमारी से भारत में कोई आपात स्थिति बनती है तो हम उससे निपट लेंगे। हम सांस संबंधी बीमारी के समूहों पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

कोविड के बाद बीमारियों का गढ़ बना चीन

कोरोना महामारी के बाद चीन से सामने आने वाली कोई भी बीमारी पर दुनियाभर की नजरें टिक जाती हैं। चीन से निकले कोरोना की जद में पूरा विश्व आ गया था। आज भी कोरोना से मिली परेशानियां लोगों को शारीरिक और मानसिक दिक्कतें देती हैं। अब इस बीमारी से भारत समेत पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ने लगी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस हालात पर कड़ी निगरानी की जरूरत है। इस नई बीमारी के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन से और ज्यादा जानकारी देने के लिए कहा है। इस बीच मीडिया प्लेटफॉर्म की रिपोर्ट्स की मानें तो चीन के उत्तरी इलाकों में बच्चों के अस्पतालों में बड़ी संख्या में बीमार बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं। हालांकि चीन के अधिकारी इसे फ्लू जैसी बीमारी बता रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों को वापस लेने से इस सर्दी में ये फ़्लू जैसी बीमारी बढ़ी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान- तैयार हैं हम

हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय की तकनीकी शाखा, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें इस बीमारी के देश में फैलने पर इससे निपटने के उपायों पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत किसी भी प्रकार की पब्लिक हेल्थ इमर्जेंसी के लिए तैयार है। कोविड महामारी के बाद से स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को काफी मजबूत किया गया है। पीएम-आयुष्मान भारत योजना वर्तमान और भविष्य की महामारियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य प्रणालियों को तैयार करने के लिए स्वास्थ्य प्रणालियों और संस्थानों की क्षमताओं को मजबूत कर रही है।

Related Posts

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को पहला तो 1 जून को आखिरी चरण; 4 जून को आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *