न्यूज़भारत

जहां पड़ेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांव, वहीं होगा कांग्रेस के साथ अन्याय; हिमंत बिस्वा सरमा ने कसा तंज

उमाकांत त्रिपाठी। असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार (20 फरवरी) को कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जहां से भी निकल रही है, वहां कांग्रेस का पतन हो रहा है। अब राहुल उत्तर प्रदेश जा रहे हैं, लेकिन उनका अखिलेश यादव से मतभेद हो रहा है। जहां भी न्याय यात्रा जाएगी, वहां कांग्रेस के साथ अन्याय ही होगा। हिमंत सरमा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने तेलंगाना पहुंचे थे। जहां उन्होंने रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल ने इस दुनिया में झूठ के अलावा कुछ भी नहीं सीखा है।

असम सीएम ने किया पलटवार
CM हिमंत ने कहा कि जब राहुल ने पहली बार भारत जोड़ो यात्रा की थी, तो वो तीन राज्यों में चुनाव हार गए थे। इस बार चुनावों में वह पूरा देश हार जाएंगे। कांग्रेस लोकसभा चुनावों मे 30 सीट भी नहीं जीत पाएगी। सरमा ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि PM मोदी ने क्या किया? लेकिन राहुल और प्रियंका गांधी उसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैलियां कर रहे हैं, जिसे PM मोदी ने बनाया है। राहुल गांधी ने दुनिया में झूठ बोलने के अलावा और कुछ भी नहीं सीखा।

हिमंत ने पूछा राहुल से सवाल
CM सरमा ने तेलंगाना के निर्मल जिले में एक सार्वजनिक सभा में सवाल किया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के बड़े नेता आमंत्रित किए जाने के बावजूद अयोध्या में राम मंदिर कार्यक्रम में क्यों शामिल नहीं हुए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आप क्यों नहीं गए? क्या आपको हिंदुओं से प्रेम नहीं है? क्या आप हमेशा रजाकारों और बाबर के साथ रहेंगे। सरमा ने कहा कि देशवासी रजाकारों और बाबर के साथ खड़े नहीं होंगे।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *