क्रिकेटन्यूज़भारत

रोमांचक मुकाबले में आस्ट्रेलिया की शानदार जीत, आखिरी बॉल पर जीते कंगारू; पहटा टी-20 किया अपने नाम

खबर टीम इंडिया की। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को रोमांचक टी-20 मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। आखिरी 3 बॉल पर टीम को 12 रन की जरूरत थी। टिम डेविड ने एक सिक्स जड़ा और फिर 2 रन ले लिए। आखिरी बॉल पर 4 रन की जरूरत थी, डेविड ने चौका लगाया और अपनी टीम को जीत दिला दी। वेलिंगटन के स्काय स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 215 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की तेज शुरूआत
फिल एलन और डेवोन कॉन्वे ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 5 ही ओवर में टीम का स्कोर 60 रन तक पहुंचा दिया। छठे ओवर में फिन एलन 17 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हो गए। कॉन्वे ने फिर रचिन रवींद्र के साथ पारी आगे बढ़ाई। दोनों ने फिफ्टी लगाई और टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। कॉन्वे 63 और रचिन 68 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ने 113 रन की पार्टनरशिप की। रचिन रवींद्र ने 35 बॉल पर 68 रन बनाए।

हाईस्कोरिंग रहा पहला मुकाबला
3 विकेट गिरने के बाद मार्क चापमन ने 18 और ग्लेन फिलिप्स ने 19 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। दोनों आखिर तक नॉटआउट रहे और टीम ने 215 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट लिया। एडम जम्पा, ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड को कोई सफलता नहीं मिली।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 890

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *