दुनियान्यूज़भारत

इजराइल ने फिर किया फिलिस्तीन पर हमला, मशीन गन से की फायरिंग में 19 लोगों की मौत

खबर टीम इंडिया की। इजराइली सेना ने एक बार फिर खाना लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर फायरिंग की है। ताजा हमले में 19 लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी मीडिया CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा सिटी के अल-कुवैत एड पॉइन्ट पर भूख से तड़प रहे सैकड़ों फिलिस्तीनी आटा लेने के लिए लाइन में खड़े थे। तभी इजराइली सैनिकों ने मशीन गन से फायरिंग शुरू कर दी।

इजराइल का हमले से इंकार
इजराइल ने इस खबर को खारिज किया है। इजराइली सेना का कहना है कि सैनिकों ने खाना लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर हमला नहीं किया। हालांकि इजराइल पहले भी कई बार राहत सामग्री लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर हमला कर चुका है। इन हमलों में अब तक 400 लोगों की मौत हुई है।

पहले भी किया था हमला
13 मार्च को गाजा के अल-नुसीरत कैंप के पास बने एड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर (सहायता वितरण केंद्र) पर इजराइल ने एयरस्ट्राइक कर दी। इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, नॉर्थ गाजा के एक एड पॉइंट पर खाना लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर इजराइली सैनिकों ने गोली चला दी। इस दौरान 21 लोग मारे गए। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, दोनों हमलों में कुल 29 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *