न्यूज़स्वास्थ्य

भारतीय जन औषधि परियोजना ने इलाज के खर्च को लेकर देश के करोड़ों लोगों की चिंताएं दूर की हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की उपलब्धियां काफी संतोषप्रद हैं। श्री मोदी ने कहा कि इस योजना से न केवल इलाज के खर्च को लेकर देश के करोड़ों लोगों की चिंताएं दूर हुई हैं, बल्कि उनका जीवन भी आसान हुआ है।

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर के बताया कि आज पांचवां जन औषधि दिवस देशभर में मनाया जा रहा है। इस योजना ने भारत के आम लोगों के जीवन पर सीधा सकारात्मक प्रभाव डाला है। देश के 12 लाख से अधिक निवासी रोज जन औषधि केंद्रों से दवायें खरीद रहे हैं। यहां उपलब्ध दवायें बाजार कीमत से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती हैं।

केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः

“भारतीय जन औषधि परियोजना की उपलब्धियां काफी संतोषप्रद हैं। इससे न केवल इलाज के खर्च को लेकर देश के करोड़ों लोगों की चिंताएं दूर हुई हैं, बल्कि उनका जीवन भी आसान हुआ है।”

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 888

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *