न्यूज़भारतमनोरंजन

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग: कामयाब बिजनेसमैन बिल गेट्स पहुंचे, केवडिया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जाएंगे गेट्स

खबर टीम इंडिया की।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में देश-दुनिया से दिग्गजों का जामनगर आना शुरू हो गया है। प्रोग्राम में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स कुछ ही देर में गुजरात पहुंचने वाले हैं। बिल गेट्स दोपहर करीब 1 बजे केवडिया स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जाएंगे। यहां सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है।

बिल गेट्स स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का करेंगे दौरा।
इसके बाद वे यहां की स्थानीय आदिवासी महिला रिक्शा चालकों से मुलाकात करेंगे। साथ ही कैफेटेरिया चलाने वाली महिलाओं से भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा बिल वे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में बने आरोग्य वन समेत अन्य जगहों का भी दौरा करेंगे। यह भी पता चला है कि बिल गेट्स वडोदरा से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा करेंगे।

गेटस ने की पीएम मोदी से चर्चा
पीएम मोदी से चर्चा के लिए बहुत कुछ था गेट्स पीएम से मुलाकात के बाद बिल गेट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी से मिलना हमेशा प्रेरणादायक होता है। उनके साथ चर्चा करने के लिए बहुत कुछ था। हमने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वूमन-लेड डेवलपमेंट, DPI (इनकम), एग्रीकल्चर, हेल्थ और क्लाइमेट एडॉप्टेशन में इनोवेशन और ‘दुनिया भारत से क्या सीख सकता है पर चर्चा की।

गेटस ने की पीएम से मुलाकात
पीएम से मुलाकात के बाद बिल गेट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी से मिलना हमेशा प्रेरणादायक होता है। उनके साथ चर्चा करने के लिए बहुत कुछ था। हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वूमन-लेड डेवलपमेंट, DPI (इनकम), एग्रीकल्चर, हेल्थ और क्लाइमेट एडॉप्टेशन में इनोवेशन और ‘दुनिया भारत से क्या सीख सकता है’ पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने दिया बयान
वहीं पीएम मोदी ने इस मुलाकात को वंडरफुल बताया। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘हमेसा उन सेक्टर के बारे में चर्चा करने में खुशी होती है, जो हमारे प्लानेट के हित में हैं और दुनिया भर में लाखों लोगों को सशक्त बनाने वाले हैं।

बिल गेट्स पहुंचे ओडिशा
गेट्स ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से भी मुलाकात की थी। मंडाविया ने बताया कि गेट्स ने भारत के स्वदेशी मोबाइल अस्पताल ‘BHISHM क्यूब इनिशिएटिव को भी देखा और उसकी सराहना की। बिल गेट्स मंगलवार रात को ओडिशा पहुंचे थे। इस दौरे पर उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और ओडिशा सरकार के अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 874

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *