न्यूज़

कोरोना की लड़ाई में 2 लाख हेल्थ वर्कर्स तैयार करेगी बीजेपी

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी 2 लाख गांवों में 4 लाख हेल्थ वॉलंटियर्स को खड़ा करेगी, जो डॉक्टर्स की मदद करेंगे. इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

जेपी नड्डा ने कहा कि, ‘डॉक्टर कभी कॉकपिट से बाहर नहीं निकल पाते हैं. डॉक्टर्स के सेवाभाव को कोई सर्टिफिकेट नहीं दे सकता है. उनका संतोष ही उनका सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है. कोरोना काल में आप सभी लोगों ने जिस तरीके से मानवता की सेवा की है, उसके लिए आप सभी को धन्यवाद.

आप सब लोग बधाई और शाबाशी के पात्र हैं, क्योंकि जिस तरह से आप काम में जुटते हैं, इसका अहसास बहुत कम लोग कर सकते हैं. मेरे घर में सब डॉक्टर हैं, इसलिए मुझे पता है कि डॉक्टरों की व्यथा क्या होती है. जीवन और मौत से जूझने वाले को जीवन देने का काम डॉक्टर करता है.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘मैं पिछले डेढ़ साल से डॉक्टरों के परिवार की जो मानसिक स्थिति रही है उसे महसूस कर सकता हूं. हमने कोरोना संकट में कई डॉक्टरों को खोया है. इसलिए हमने तय किया है कि 2 लाख गांवों में बीजेपी का हेल्थ वॉलंटियर्स खड़ा करेंगे. यानी हर बूथ दो वॉलंटियर्स भेजे जाएंगे.

फिलहाल इनकी ट्रेनिंग चल रही है जो अगस्त में खत्म हो जाएगी. उसके बाद ये सभी बताई जगह पर ड्यूटी करेंगे. वॉलंटियर्स के लिए हम हर बूथ पर दो किट देंगे, जिसमें कोरोना किट होंगे. हर कोरोना किट में एक ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर, इम्यूनिटी बूस्टर, एंटीजन टेस्ट किट सहित अन्य जरूरी चीजे होंगी जो इलाज के दौरान उनकी मदद करेंगी.’

नड्डा ने नाम लिए बिना कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘अच्छे लोगों के आने और बुरे लोगों के जाने से बड़ा फर्क पड़ता है. साल 2014 के बाद देशभर में 150 मेडिकल कॉलेज खुले हैं, जिसमें से 30 सिर्फ यूपी में ही है. इसके अलावा 50 करोड़ गरीब लोगों को आयुष्मान योजना के तहत 5-5 लाख रुपये का फ्री हेल्थ कवर दिया गया है.’

नड्डा ने आगे कहा कि, ‘विपक्ष के लोग काफी छोटी सोच के हैं. वैक्सीन को लेकर लटकाने-भटकाने का काम करते हैं. विपक्ष के नेता ने कहा कि ये बीजेपी की वैक्सीन है. ये कितनी छोटी सोच के नेता हैं. लेकिन फिर भी यूपी में सबसे ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है. आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 7 करोड़ 57 लाख बच्चों को वैक्सीनेशन की डोज दी जा चुकी है.’

इसके बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना योद्धाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘आप जैसे हेल्थ वर्कर जब देश के पास हैं तो यह लड़ाई जीती जा सकती है. इसमें कोई संदेह नहीं है. इस वक्त यूपी 4 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर चुका है. पहले यूपी के 75 जिलों में 36 जिले ऐसे थे जहां एक भी ICU बेड नहीं था, लेकिन आज यूपी के हर जनपद में 100 आईसीयू बैड मौजूद हैं. अब यूपी के अंदर किसी भी व्यक्ति को मेडिकल सुविधा के अभाव में भटकना नहीं पड़ेगा.’

इतना ही नहीं, कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच हमने यूपी के हर जिले को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए आत्मनिर्भर बनाने का प्लान तैयार किया है. इसके लिए हम अलग-अलग जिलों में 552 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने जा रहे हैं. अभी तक 300 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि अन्य 252 ऑक्सीजन प्लांट की कार्ययोजना पूरी हो चुकी है. जल्द ही ये भी शुरू हो जाएंगे, जिससे कोरोना से जंग लड़ने में मदद मिलेगी.

Related Posts

पानी से लड़की का शरीर भिगाया, रंग लगाया.. होली के 3 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अश्लील वीडियो

खबर इंडिया की। होली के तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

1 of 694

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *