शहरअन्य राज्यअपराधदिल्लीदुनियान्यूज़फैशनभारतमनोरंजनमहाराष्ट्ररोमांसवायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: नाइटक्लब में नशे में धुत लड़की को न्यूड करके पीटा, दो महिलाएं लात मारती दिखीं; मैनेजर हिरासत में

Guwahati Nightclub Viral Video ख़बर इंडिया की। असम के गुवाहाटी में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना खानापारा इलाके के द लोकल्स कैफे एंड लाउंज की बताई जा रही है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद बाउंसर महिला को पकड़कर पार्किंग एरिया में ले आए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान महिला के कपड़े उतारे जाने का भी आरोप है।

घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो में महिला पार्किंग एरिया में फर्श पर दिखाई दे रही है। उसके ऊपरी शरीर पर कपड़े नजर नहीं आ रहे हैं। वीडियो में दो महिलाएं उसके साथ मारपीट करती दिखाई देती हैं, जबकि आसपास कई लोग खड़े नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने मामले में क्लब मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है।

क्लब के अंदर शुरू हुआ था विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ नाइटक्लब पहुंची थी। बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने दावा किया कि क्लब के अंदर महिला ने एक बाउंसर को बीयर की बोतल से मारा था।

इसके बाद कुछ बाउंसरों ने महिला को पकड़ लिया और क्लब की चौथी मंजिल से नीचे पार्किंग एरिया में ले आए। हालांकि, महिला और बाउंसरों के बीच विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

गार्ड के मुताबिक, पार्किंग एरिया में लाने के बाद महिला के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान उसके ऊपरी कपड़े उतारे जाने का भी आरोप है।

वीडियो में फर्श पर पड़ी दिखाई दी महिला

घटना से जुड़े वीडियो में महिला पार्किंग एरिया के फर्श पर पड़ी दिखाई देती है। उसके ऊपरी शरीर पर कपड़े नहीं थे, जबकि उसने काले रंग की पैंट पहन रखी थी।

वीडियो में दो महिलाएं महिला को लात मारती दिखाई देती हैं। आसपास कई पुरुष भी खड़े नजर आते हैं। एक अन्य व्यक्ति महिला को फर्श से उठाने की कोशिश करता हुआ दिखाई देता है।

एक दूसरे वीडियो में एक पुरुष महिला को गोद में उठाने की कोशिश करता नजर आता है। इसके बाद एक कार कैमरे के सामने आ जाती है और कुछ समय के लिए पूरा दृश्य दिखाई नहीं देता। इसके बाद महिला वीडियो में नजर नहीं आती।

पुलिस ने क्लब मैनेजर को हिरासत में लिया

ईस्ट गुवाहाटी के डीसीपी तबु राम पेगू के मुताबिक, पुलिस ने क्लब मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। डीसीपी ने कहा कि अगर महिला की ओर से शिकायत नहीं मिलती है, तो पुलिस अपने स्तर पर मामले में केस दर्ज कर सकती है।

पुलिस वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्लब के अंदर विवाद किस वजह से शुरू हुआ और पार्किंग एरिया में महिला के साथ वास्तव में क्या हुआ।

घटना के बाद क्लब मिला बंद

मामले की जानकारी सामने आने के बाद जब मीडियाकर्मी क्लब पहुंचे तो क्लब बंद मिला। अंदर की लाइटें भी बंद थीं। क्लब मैनेजमेंट की ओर से घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके।

Related Posts

1 of 935

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *