न्यूज़

पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, अमृतसर से 2 किलो RDX बरामद

15 अगस्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे देश की सुरक्षा एजेंसिया ज्यादा चौकस होती जा रही है। पंजाब के अमृतसर के एक गांव में 2 किलो से ज्यादा RDX के साथ एक टिफिन बॉक्स बम मिला है। जिसके मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. टिफिन बॉक्स बम मिलने से राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस ने शक जाहिर किया है, यह बम पाकिस्तान  से उड़ाए गए ड्रोन के जरिये गिराया गया था.

DGP दिनकर गुप्ता ने बताया, बम में रिमोट कंट्रोल या टाइमर के जरिये धमाका किया जा सकता था. उन्होंने कहा, ‘टिफिन बॉक्स बम को आईईडी कहा जा सकता है. आईईडी दो खन वाले टिफिन बॉक्स में रखा गया था और उस पर आकर्षक तस्वीर लगाई गई थी. बीती शाम अमृतसर के लोपोके पुलिस थाना क्षेत्र के धालिके गांव के पास यह बरामदगी की गई.’ उन्होंने कहा, ‘हमारा अंदाजा है कि इस बम को सीमा पार से ड्रोन के जरिये यहां पहुंचाया गया है.’

पुलिस के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले मिले बैग में टिफिन बम के अलावा कुछ हथगोले और कारतूस भी थे. डीजीपी ने कहा कि बाचीविंड के पूर्व सरपंच ने पुलिस को इलाके में ड्रोन की हरकत के बारे में सूचित किया था. विस्फोटक मिलने के बाद पंजाब पुलिस कई सीमावर्ती गांवों में तलाशी अभियान चला रही है.

टिफिन बम में स्विच सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है और इसे टाइमर के साथ जोड़कर भी ब्लास्ट किया जा सकता है.  इसमें यू-शेप के दो चुंबकों के साथ एक चुंबकीय जोन भी है और एक छपा हुआ सर्किट बोर्ड है जो रिपोर्ट सिग्नल प्राप्त करने में मदद कर सकता है.

Related Posts

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *