अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

पंजाबी मॉडल का अश्लील VIDEO वायरल, एक्ट्रेस ने पति पर लगाए आरोप कहा. नशे में..!

उमाकांत त्रिपाठी।पंजाब के अमृतसर की मॉडल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। मॉडल का आरोप है कि पति ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। मॉडल के बताया कि उसे सोशल मीडिया पर खरड़ के युवक से प्यार हुआ था। इसके बाद इसी साल के शुरू में दोनों ने शादी कर ली।

मॉडल ने बताया कि- शादी के बाद पता चला कि पति और ससुराल वाले नशे के बड़े तस्कर हैं। उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। ससुराल वाले उसे भी तस्करी में धकेलना चाहते थे। लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया और पति को छोड़ दिया। इसके बाद पति ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी।मॉडल ने बताया कि पुलिस पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज नहीं कर रही है। उसकी जान का खतरा बना हुआ है। मॉडल के मुताबिक उसकी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 10 वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं।

 

अब पढ़िए मॉडल की 6 अहम बातें…
मॉडलिंग करती थी, 10 वेब सीरीज रिलीज : मॉडल ने कहा कि शादी से पहले वह मॉडलिंग करती थी। 10 के करीब छोटी-छोटी वेब सीरीज में काम कर चुकी है। उसने शादी से पहले साउथ की फिल्मों में काम करने के लिए जाना था। उसका एक कंपनी के साथ एग्रीमेंट भी साइन हो चुका था।

दोस्त ने ब्लैकमेल कर शादी की, घर ले गया: मॉडल ने कहा कि इसी दौरान उसके दोस्त ने उसे ब्लैकमेल किया और कहा कि वह पहले शादी करे, फिर उसे फिल्मों में जाने देगा। वह उसकी बातों में आ गई और उसके साथ शादी कर ली।

शादी के बाद होटल में रखा, फिर घर ले गया: मॉडल ने कहा कि- पहले उसके पति ने कहा था कि उसका पटियाला में नशा छुड़ाओ केंद्र है और बहन ऑस्ट्रेलिया में रहती है। मगर वह उसे सीधे अपने घर नहीं ले जा सकेगा। इसलिए वह उसके साथ कई दिन होटल में रही थी और शादी के बाद उसके घर चली गई।

ससुराल जाकर पता चला ननद-पति नशा तस्कर: मॉडल ने कहा कि वहां जाकर पता चला कि उसकी ननद को पहले ही क्राइम ब्रांच ने डेढ़ किलो हेरोइन के साथ पकड़ा हुआ है और वह बुड़ैल जेल में है। पति भी यही काम करता है। सास ने उस पर दबाव डाला कि वह उनके लिए 90 लाख रुपए का प्रबंध करे।

नशा तस्करी के लिए कहा, मना करने पर  मारपीट- मॉडल ने कहा कि- जब उसने मना किया तो उसे कहा गया कि वह नशे की तस्करी करे, ताकि पैसा आ सके। उसके मना करने पर उसे दूसरे गलत कामों के लिए परेशान किया और मारपीट की गई।

खरड़ थाने में मामला दर्ज किया, मगर कार्रवाई नहीं: मॉडल ने कहा कि- उसके पति ने उसे धोखा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे और उसकी वीडियो रिलीज की गई। पुलिस ने महज उसकी वीडियो वायरल करने का ही पति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

मेरी जान को खतरा, सुनवाई नहीं हो रही: मॉडल ने कहा कि उसने पुलिस से पति पर परिवार के नशा तस्करी कर पैसे कमाने और शारीरिक शोषण करने की धाराएं लगाने की मांग की है। मगर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जबकि उसे सभी से जान को खतरा है।

नशा करवा बनाई वीडियो, फिर ‌वायरल की
25 सेकेंड की वीडियो में मॉडल को निर्वस्त्र दिखाया गया है। मॉडल का कहना है कि- यह वीडियो उसे नशा करवाकर बनाया गया था। जब उसने पति की बात नहीं सुनी तो इसे उसके रिश्तेदारों तक वायरल कर दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

1 of 552

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *