अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

शादी के 7 दिन बाद दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड, सुहागरात वाली रात ही बना लिया था प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बेहद ही सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां शादी के सातवें दिन बाद ही दूल्हे का मर्डर करा दिया गया। कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसकी नई नवेली दुल्हन ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। हत्या की जांच जब पुलिस ने की चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

दरअसल, नवविवाहिता रुखसाना ने शादी के सातवें दिन बृहस्पतिवार की रात परशुरामपुर के वेदीपुर गांव निवासी पति अनीस (27) की हत्या करा दी। वह अपने ननिहाल के गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के प्रेमी रिंकू कनौजिया से शादी करना चाहती थी। मंसूबे में नाकाम होने पर प्रेमी के साथ मिलकर उसने खतरनाक साजिश रच डाली। हत्या के दो घंटे बाद ही पुलिस ने गोंडा के खोड़ारे थाना इलाके के बैयनमवा गांव की रहने वाली रुखसाना और उसके प्रेमी गौर थाना इलाके के महुआ डाबर निवासी रिंकू कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया।

वहां रिंकू के साथ साजिश रचने के बाद अगले दिन ही पति की हत्या करा दी। दरअसल, पुलिस ने घटना के बाद जैसे ही छानबीन शुरू की तो पहली नजर में ही रुखसाना संदिग्ध प्रतीत हुई। आरोपी रिंकू और रुखसाना के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत के कॉल रिकॉर्ड से पूरी साजिश का खुलासा हो गया।एसपी के मुताबिक, जांच में पता चला कि रुखसाना का ननिहाल बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव में है। महुआडाबर गांव के रिंकू कनौजिया से रुखसाना का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन रुखसाना के परिजनों ने उसकी शादी अनीस से करा दी।

शादी की रस्में पूरी होने के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा। एसपी ने बताया कि शादी के बाद रुखसाना और रिंकू ने अनीस को रास्ते से हटाकर साथ रहने की साजिश रची थी। रुखसाना और रिंकू को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। बाल अपचारी को संरक्षण गृह भेजा गया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस का खोखा और बाइक बरामद कर ली गई है।

रास्ता पूछने के लिए बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना इलाके के बेदीपुर गांव के 28 वर्षीय अनीस की बृहस्पतिवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि गांव के बाजार से लौट रहे अनीस को बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका और सिर में गोली मार दी। उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर थानाक्षेत्र के बेदीपुर गांव निवासी समसुद्दीन के बेटे अनीस की शादी बीते 13 नवंबर को गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के बैयनमवा गांव में हुई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम अनीस किसी काम से गांव के पास की बाजार में गया हुआ था। शाम करीब आठ बजे वह बाजार से पैदल घर लौट रहा रहा था। अनीस घर से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले तक पहुंचा था कि इसी बच एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और सिर में गोली मार दी।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 599

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *