अपराधन्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

क्या मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने ली खूशबू की जान, भोपाल की मॉडल की मौत के मामले में बड़ा अपडेट

उमाकांत त्रिपाठी।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉडल खुशबू अहीरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिवार वाले खुशबू को प्यार से ख़ुशी कहते थे. बेटी की मौत से माता-पिता सदमे में हैं. घटना बीती रात की बताई जा रही है. खुशबू की मौत को लेकर अब कई सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि मां ने उसके प्रेमी क़ासिम अहमद पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है.

मृतका की मां के मुताबिक, रात करीब 11 बजे क़ासिम अहमद ने उन्हें फोन किया और कहा कि खुशबू की बॉडी अकड़ गई है. उसने बताया कि वह उसे भोपाल के चिरायु अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने खुशबू का शव देखा, तो उसके शरीर पर चोट और मारपीट के कई निशान दिखाई दिए. इससे परिवार को शक हुआ कि खुशबू की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई है. बेटी के साथ लव जिहाद हुआ है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
पुलिस ने शव को जब्त कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि खुशबू की मौत कैसे हुई? जानकारी के मुताबिक, आरोपी क़ासिम अहमद पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. वह अवैध शराब कारोबार के लिए पहले भी जेल जा चुका है. पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया है कि क़ासिम खुशबू के मोबाइल से ऑनलाइन लेनदेन करता था और दोनों के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद भी था. जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध लेन-देन के सबूत मिले हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, घटना के समय खुशबू और क़ासिम उज्जैन से भोपाल लौट रहे थे. रास्ते में बैरागढ़ इलाके के पास खुशबू की तबीयत अचानक खराब हो गई. इसके बाद क़ासिम उसे लेकर चिरायु अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क़ासिम अहमद को वहीं से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

जानिए- क्या बोलीं DSP दिव्या झारिया?
इस मामले पर DSP दिव्या झारिया ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फॉरेंसिक टीम को आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा करने के निर्देश दिए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 823

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *