अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

4 गर्लफ्रेंड, 3 प्रेग्नेंट और… गोरखपुर में पकड़े गए फर्जी कलेक्टर के कांड सुन माथा पकड़ लेंगे

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी के गोरखपुर में पकड़े गए फर्जी आईएएस अधिकारी के कारनामे चौंकाने वाले हैं. दरअसल, एमएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर कोचिंग टीचर बना. लेकिन टीचिंग ज्यादा दिन तक जमी नहीं. उसे कुछ बड़ा करने का जुनून था. ऐसे में उसने फर्जी आईएएस बनकर रौब झाड़ने और करोड़ों की ठगी का शातिर प्लान बनाया.

एक तरफ वह ट्यूशन पढ़ाता तो दूसरी तरफ अपना IAS प्रोटोकॉल मेंटेन करने के लिए हर महीने मोटी रकम खर्च करता. इस दौरान उसने चार गर्लफ्रेंड बनाईं. जब गौरव अपने पूरे भौकाल में निकलता था तो उसके साथ चलने वालों की तादाद भी ठीक-ठाक होती थी.सफेद इनोवा पर लाल-नीली बत्तियां लगाकर वह गांव का दौरा करता था. एक बार जब वह बिहार के भागलपुर गांव में दौरा करने पहुंचा था तो उस वक्त उसकी मुलाकात एक असली एसडीएम से हो गई. बैच और रैंक को लेकर उन्होंने सवाल पूछ लिए, इस पर गौरव उर्फ ललित किशोर अपना आपा खो बैठा और अधिकारी को दो थप्पड़ जड़ दिए. आश्चर्य की बात यह रही कि एसडीएम ने इसकी शिकायत तक नहीं की.

₹99 लाख की जांच में फर्जी IAS अरेस्ट
आपको बता दें कि- गोरखपुर पुलिस ने बिहार चुनाव के दौरान पकड़े गए ₹99 लाख की जांच में फर्जी IAS गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर को गिरफ्तार किया है. सर्विलांस से पता चला कि उसकी चार गर्लफ्रेंड्स हैं, जिनमें से तीन प्रेग्नेंट हैं. उसने AI की मदद से फर्जी पेपर बनकर बड़े कारोबारियों को सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी की थी.

450 करोड़ के टेंडर पर ₹5 करोड़ की रिश्वत
यह जालसाज बड़े बिल्डरों और कारोबारियों को सरकारी ठेका व अन्य सरकारी कारोबार दिलाने का ऑफर देता था. वह AI की मदद 450 करोड़ के टेंडर पर ₹5 करोड़ की रिश्वत यह जालसाज बड़े बिल्डरों और कारोबारियों को सरकारी ठेका व अन्य सरकारी कारोबार दिलाने का ऑफर देता था.

कोचिंग से शुरू हुई थी पहली धोखाधड़ी गौरव उर्फ ललित किशोर ने 2019 में मैथ से एमएससी की पढ़ाई पूरी की थी और डीआईओएस बनना चाहता था. उसने 3 साल सिविल सर्विस की तैयारी भी की. इसके बाद उसने सीतामढ़ी में ‘आदित्य सुपर 50’ नाम से कोचिंग खोली. 2022 में उसने यहीं एक छात्रा से नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2 लाख लिए,लेकिन नौकरी नहीं दिला सका. रुपए वापस न करने पर उसके खिलाफ पहली FIR दर्ज हुई थी. जमानत पर छूटने के बाद वह एक साल तक अंडरग्राउंड रहा.

प्यार का नाटक: 4 गर्लफ्रेंड्स, 3 प्रेग्नेंट,

अंडरग्राउंड रहने के दौरान उसने एक लड़की से प्यार का नाटक कर उससे भागकर मंदिर में शादी कर ली. इसके बाद उसने साले अभिषेक की मदद से लोगों को नौकरी और सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर ठगी शुरू कर दी. उसने सोशल मीडिया पर फर्जी IAS की प्रोफाइल बनाई और लड़कियों से शुरू की. पुलिस को उसके मोबाइल से लंबी चैट मिली है, जिससे पता चला कि उसकी चार गर्लफ्रेंड्स हैं, जिनमें से तीन प्रेग्नेंट हैं. इन लड़कियों को गौरव के फर्जी IAS होने और शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ नहीं पता था.

What's your reaction?

Related Posts

16 साल की लड़की ने 17 साल के बॉयफ्रेंड संग बाथरूम में बनाई गंदी रील, यूजर्स भड़के, आपने देखा ये वायरल वीडियो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक नाबालिग कपल की रील तेजी से वायरल हो रही है,…

MP में पत्नी ने किया पति का सौदा, गर्लफ्रेंड ने 1.5 करोड़ में खरीद भी लिया, क्या है डील के पीछे की कहानी.?

खबर इंडिया की।कुटुंब न्यायालय भोपाल में पारिवारिक रिश्तों में समझौते का एक अजीब…

पति छोड़ दामाद संग भागने वाली महिला अब जीजा के साथ भागी, थाने में बोली- अपने तरीके से जीना चाहती हूं

उमाकांत त्रिपाठी।अलीगढ़ की इस महिला को पहचानते हैं आप? यह वही महिला है, जो अपनी…

UP का हिंदू लड़का 3 साल से बना रहा था मुस्लिम लड़की से संबंध, जिस्मानी रिश्ते के मिली ऐसी सजा, रूह कांप जाएगी

उमाकांत त्रिपाठी। फतेहपुर के थाना कल्याणपुर स्थित ममरेजपुर गांव का रहने वाला 23…

1 of 680

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *