अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

सुहागरात से पहले ही उजड़ गया सुहाग! अमरोहा में शादी के चंद घंटे बाद दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत, दुल्हन बदहवास

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई जहां शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे की मौत हो गई. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. दूल्हा और दुल्हन पक्ष में मातम पसर गया. दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल है. आइए जानते हैं पूरी कहानी…

दरअसल, दूल्हे का शनिवार की रात ही निकाह हुआ था. निकाह के बाद की रस्में घर में होनी थीं. रविवार सुबह करीब 4 बजे दूल्हे के सीने में तेज दर्द उठा. घरवाले दूल्हे को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूल्हे का रविवार यानि बीते कल दावत-ए-वलीमा होना था. दूल्हे की मौत से दुल्हन बदहवास हो गई.

आपको बता दें कि- अमरोहा के मोहल्ला नौगजा में परवेज आलम उर्फ गुड्डू (42) रहता था. उसके साथ 2 भाई पप्पू और (मरहूम असलम) भी उसी घर में रहते हैं. परवेज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. परवेज उर्फ गुड्डू की जामा मस्जिद रोड पर किताबों की दुकान है. दोनों भाई उसी दुकान पर बैठते हैं. माता-पिता की मौत के चलते परवेज की शादी में देर हो गई.

हाल ही में बडा दरबार के रहने वाले मो. अहमद कादरी की बेटी सायमा कादरी (33) से परवेज का निकाह तय हुआ था. बीते शनिवार को शाम 6 बजे परवेज अपने घर से बारात लेकर मोहल्ला नल नई बस्ती के नायाब बैंक्वेट हॉल पहुंचा. इसी बैंक्वेट हॉल में रविवार को परवेज और सायमा का वलीमा (रिसेप्शन) भी था. बारात जाने के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने जमकर डांस किया. इसके बाद बैंक्वेट हॉल में खाना-पानी हुआ, फिर काजी ने परवेज और सायमा का निकाह पढ़ा. इसके बाद रात करीब 1 बजे परवेज दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले गया. घर में निकाह के बाद की रस्में होने लगीं. रिश्तेदार और परिवार वाले काफी खुश थे.

सभी हंसी-मजाक कर रहे थे. सुबह करीब 4 बजे रस्मों के बीच परवेज को सीने में दर्द और घबराहट महसूस हुई. ऐसे में घरवाले तुरंत परवेज को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद परवेज को मृत घोषित कर दिया. ये खबर सुनते ही दुल्हन बदहवास हो गई. परवेज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 797

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *