अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा.. सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, उठाया बड़ा कदम

उमाकांत त्रिपाठी।गांव किलाजफरगढ़ में पति के अवैध संबंधों से खफा होकर महिला ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। जुलाना थाना पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर आरोपित पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस शिकायत में नरवाना निवासी बलवान ने बताया कि उसकी बहन 32 वर्षीय गीता की शादी 15 साल पहले किलाजफरगढ़ गांव निवासी मनजीत से हुई थी। बहन के 13 वर्षीय लड़का और एक 11 वर्षीय लड़की है। जीजा के गांव की ही महिला के साथ अवैध संबंध थे। जिसका बहन को पता चला, तो उसने एतराज किया। इस कारण घर में कलह होती थी।

अवैध संबंधों का विरोध करने पर गीता के साथ मारपीट की जाती थी। इससे परेशान होकर गीता ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। ससुराल वाले उसे पहले जुलाना सीएचसी और बाद में गंभीर हालात देखते हुए पीजीआइ रोहतक लेकर गए, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को गीता की मौत हो गई।बलवान ने आरोप लगाया कि- मनजीत व उसकी महिला मित्र से परेशान होकर उसकी बहन गीता ने आत्महत्या की है। जुलाना थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गीता के भाई ने आरोप लगाते हुए पति मनजीत व एक महिला के खिलाफ शिकायत दी है। केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *