अपराध

नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा मोबाइल लुटेरा

आए दिन कहीं न कहीं से लूटपाट की घटनाएं सामने आते ही रहती हैं। खासकर शहरों में तो लूटपाट की घटनाएं आम बात हो गई है। हर दिन किसी न किसी के साथ लूटपाट की घटना हो ही जाती है। उनमें भी मोबाइल लुटेरे आजकल ज्यादा सक्रिय हो गए हैं।

इसी तरह का एक मामला सामने आया है दिल्ली एनसीआर से जहां एक व्यक्ति का आईफोन बदमाशों में लूट लिया। थाने में तहरीर देने के बाद गौतमबुद्ध नगर जनपद के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने उस शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इससे एक व्यक्ति का लूटा गया महंगा आईफोन बरामद कर लिया है। साथ ही लूटपाट के वक्त इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने कहा कि बृहस्पतिवार रात को एक मोबाइल लूटपाट की सूचना मिली। जिसके आधार पर थाना पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार किया है।

घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने बताया कि इसके पास से उस व्यक्ति का लूटा गया एक कीमती एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर ली गई है। साथ घटना के वक्त जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया उसे भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने ये भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने इस लूटपाट की घटना की बात मान ली है। इसके अलावे इस तरह की दर्जनों वारदातों में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 58

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *