अपराधन्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

टीचर हाथ पकड़कर पूछता था.. MP में 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा चौंकाने वाला सच

उमाकांत त्रिपाठी। रीवा में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने मौके से छात्रा का मोबाइल और एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा  कि-टीचर जब भी मारता था… हाथ पकड़ लेता था। अपनी मुट्ठी बंद कर चैलेंज देता था कि अब उसे खोलकर दिखाओ। बेंच के ऊपर ऐसे ही हाथ पकड़कर बोलता कि देखो कितना ठंडा है मेरा हाथ। तो कभी पनिशमेंट देने के बहाने मेरी उंगलियों के बीच में पेन डालकर जोर से दबाता था।

 

घर की लाड़ली थी स्कूल में मिला टॉर्चर
छात्रा के दादा और पिता ने कहा, कि- अगर कॉल डिटेल और स्कूल से जुड़े पहलुओं पर जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी। दादा ने बताया, उसे घर से तो कोई दिक्कत नहीं थी। न ही घर में उसे कोई कुछ बोलता था। सब उसे बेहद प्यार करते थे क्योंकि वह घर में सबकी लाडली थी। उसकी समस्या और मौत की वजह स्कूल से जुड़ी हुई है। कोई उसे बहुत टार्चर कर रहा था। जिसकी वजह से मजबूरन उसे अपनी जान देनी पड़ी।

बड़ी बहन ने लिया क्लासमेट का नाम
छात्रा की बड़ी बहन ने पुलिस को एक नाबालिग लड़के का नाम बताया था जो उसकी क्लास में पढ़ता था और जिससे वह बात करती थी। लेकिन पुलिस की जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है, जिससे लड़के को दोषी माना जा सके। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच केवल दोस्त जैसे संबंध थे।

टीआई बोले- लेटर मिला है, जांच कर रहे हैं
थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया, पुलिस ने एक लेटर बरामद किया है। छात्रा ने सुसाइड क्यों किया है, अभी ठोस तौर पर इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। मौत की असल वजह क्या है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल आप जिस लेटर के बारे में पूछ रहे हैं, जिसमें एक शिक्षक का जिक्र किया गया है। उसमें बच्ची ने शिक्षक के असामान्य व्यवहार के बारे में कुछ लिखा है, जिसके संबंध में पड़ताल के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

परिजन और ग्रामीण हुए आक्रोशित
घटना के बाद लोगों की मांग है कि संबंधित शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। पुलिस सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच और मोबाइल डेटा की पड़ताल कर रही है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 900

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *