अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

6 बच्चों की मां ने आशिक संग मिलकर ऐसे ली पति की जान, फिल्मी अंदाज में खुला राज

उमाकांत त्रिपाठी। बहराइच में अफेयर का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पत्नी ने पहले सोते समय पति का दुपट्‌टे से गला घोंटा। इसके बाद लाश बाहर टीन शेड में ले गई और चाकू से गला रेत दिया।पुलिस को कहानी बताई कि प्रॉपर्टी के झगड़े में किसी ने पति की हत्या कर दी। लेकिन, पुलिस को पत्नी की कहानी पर विश्वास नहीं हुआ। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला का प्रेमी उससे 8 साल छोटा है। मामला खैरीघाट थाना क्षेत्र का है।

 

गांव अलीनगर कला में शाकिर अली के बेटे जाकिर अली (35) की 10 साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी हसीना (32) के अलावा 6 बच्चे हैं। इनमें 4 बेटे और 2 बेटियां हैं। शनिवार सुबह जाकिर का घर के बरामदे में टीन शेड के नीचे गला कटा शव मिला था।पुलिस से बोली पत्नी- प्रॉपर्टी के झगड़े में हत्या हुई पत्नी ने ही शोर मचाकर लोगों और परिवार वालों को इकट्ठा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों और घरवालों से मामले की जानकारी ली। जाकिर की पत्नी हसीना ने कहा कि प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर परिवार में झगड़ा चल रहा है। इसी को लेकर पति की हत्या की गई है। लेकिन, पुलिस उसकी बातों से संतुष्ट नहीं थी। उसे हसीना पर शक था।

 

पुलिस ने आरोपी हसीना और उसके प्रेमी अब्दुल को गिरफ्तार किया
दो साल से चल रहा था पत्नी का अफेयर पुलिस ने घरवालों से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू की। गांववालों और परिवारवालों से पूछताछ की, तो पता चला कि हसीना का गांव में रहने वाले अब्दुल सलाम (24) से 2 साल से अफेयर चल रहा है। इसे लेकर उसकी पति जाकिर से लड़ाई भी होती थी। इसके बाद पुलिस ने हसीना और उसके प्रेमी अब्दुल को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने जाकिर की हत्या की बात कबूल कर ली।

प्रेमी को रात में घर बुलाकर छिपा दिया एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया- पति के अफेयर का विरोध करने पर हसीना ने प्रेमी के साथ मिलकर जाकिर की हत्या का प्लान बनाया। शुक्रवार रात हसीना ने अपने प्रेमी अब्दुल सलाम को घर में बुलाया और उसे छिपा दिया। इसके बाद जाकिर और बच्चों के सोने का इंतजार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और कपड़े बरामद किए
पति के सोते ही दुपट्‌टे से गला कसा, फिर चाकू से गर्दन रेती जाकिर के सोते ही हसीना ने दुपट्टे से उसका गला कसकर मार डाला। इसके बाद हसीना और अब्दुल बॉडी को घर के बाहर बने टीन शेड के नीचे ले गए। यहां चाकू से जाकिर की गर्दन काट दी। जिससे लोगों को लगे कि किसी बाहरी ने जाकिर की हत्या की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों जेल भेज दिया गया।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 944

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *